24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवराजपुर के कारोबारी रुद्र त्रिपाठी को लॉरेंस विश्नोई गैंग की धमकी, 10 करोड़ मांगे

सतना। जिले के शिवराजपुर निवासी बड़े कारोबारी रुद्र त्रिपाठी से लॉरेंस विश्नोई गैंग ने 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए कहा है कि 10 करोड़ रुपए दो, वरना मरने के लिए तैयार रहना। साथ ही यह भी कहा है कि चाहे […]

2 min read
Google source verification
rudra

सतना। जिले के शिवराजपुर निवासी बड़े कारोबारी रुद्र त्रिपाठी से लॉरेंस विश्नोई गैंग ने 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए कहा है कि 10 करोड़ रुपए दो, वरना मरने के लिए तैयार रहना। साथ ही यह भी कहा है कि चाहे तो यह कॉल रिकॉर्ड करके पुलिस को भी दे सकते हैं। रुद्र ने थाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में इसकी एफआईआर दर्ज करवाई है। शिवराजपुर निवासी रुद्र थाणे के प्रसिद्ध बिल्डर हैं और परिवार सहित वहीं निवास कर रहे हैं। अभी हाल में अपने गृह ग्राम शिवराजपुर आए हुए थे, तभी उन्हें फिरौती की पहली धमकी मिली थी।

थाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जिले के प्रमुख बिल्डर रुद्र त्रिपाठी से 10 करोड़ रुपए की उगाही करने की कोशिश का अपराध दर्ज किया गया है। धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति ने खुद को विश्नोई गैंग का सदस्य बताया है।

शिवराजपुर में आई थी पहली कॉल

नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में रुद्र त्रिपाठी (60) की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि उन्हें 11 फरवरी को व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। इस दौरान वे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के अपने गृह ग्राम शिवराजपुर गए हुए थे। इस दौरान दौरान वाट्सएप पर कई कॉल आए। कॉल पर उन्हें 10 करोड़ रुपये देने के लिए कहा गया। धमकी देने वालों ने ऐसा न करने पर उन्हें मरने के लिए तैयार रहने को कहा गया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। अज्ञात शख्स ने बिल्डर से यह भी कहा कि वह कॉल को रिकॉर्ड करने और पुलिस को सौंपने के लिए आजाद है।

अंतरराष्ट्रीय नंबर से मिली धमकी

एफआईआर के अनुसार 20 फरवरी को भी बिल्डर रुद्र का उत्पीड़न जारी रहा। बिल्डर अपने कार्यालय में थे, इस दौरान एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से चार वाट्सएप कॉल आए। जब उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया, तो संदिग्ध ने दोपहर 12:29 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक ऑडियो क्लिप भेजा, जिसमें जान से मारने की धमकियां थीं।

"मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।" - रुद्र त्रिपाठी, कारोबारी

"व्यवसायी की शिकायत, वाट्सएप कॉल और ऑडियो क्लिप के आधार पर 20 फरवरी को जबरन वसूली और अन्य अपराधों के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।प्रकरण की जांच की जा रही है अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।" - अभय चंद्रनाथ महाजन, वरिष्ठ निरीक्षक नौपाड़ा पुलिस स्टेशन

-----