24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां की गोद में सिर रखा, थोड़ी देर में थम गईं 23 साल के बेटे की सांसें

mp news: मां से कहा बेचैनी सी हो रही है, एसीडीटी (गैस) जैसा लग रहा है और मां की गोद में अचेत होकर लेट गया था।

2 min read
Google source verification
INDORE

23 year old man died mother lap (AI IMAGE)

mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अचेत होकर अपनी मां की गोद में लेटा और फिर जब तक परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर साइलेंट अटैक से युवक की मौत होने की आशंका है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलने की बात कह रही है।

बेचैनी हुई तो मां की गोद में लेट गया था

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के शारदा नगर में रहने वाले 23 साल के रजत शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिजन हैरान हैं। परिजन के मुताबिक सोमवार दोपहर को रजत कुछ देर के लिए घर से बाहर गया था। वापस लौटा तो लेट गया और फिर कुछ देर बाद उठकर मां से कहा ठीक नहीं लग रहा बेचैनी सी हो रही है। एसीडीटी (गैस) जैसा लग रहा है। जिस पर पिता ने उसे गैस की दवा दी और कोल्ड ड्रिंक जाने के लिए बाहर चले गए। रजत मां की गोद में लेट गया और अचेत हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें

मां की गोद में लेटते ही रजत के अचेत होने से मां हैरान रह गई। उन्होंने तुरंत पति को बुलाया और रजत को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रजत की नब्ज चेक की और उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि रजत एक निजी कंपनी में काम करता था और उसकी नाइट शिफ्ट रहती थी। रजत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक तौर पर साइलेंट अटैक से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।