
wedding heart attack uncle dies while dancing video viral
mp news: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शादी के दौरान डांस करते वक्त दूल्हे के मामा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिस वक्त मामा को हार्ट अटैक आया वो अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे। डांस करते-करते जब वो अचानक गिरे तो पहले तो लोगों ने इसे डांस का स्टेप समझा लेकिन कुछ देर तक जब वो नहीं उठे तो उन्हें बेसुध देख रिश्तेदार अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, भांजे की शादी में मामा की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
देखें वीडियो-
बड़वानी के पिपलुद गांव के रहने वाले घनश्याम यादव अपने भांजे की शादी में खरगोन के वझरा आए थे। मंगलवार रात को मेहंदी की रस्म थी और नाच गाना चल रहा था। इसी दौरान घनश्याम भी भांजे की शादी की खुशी में अपनी पत्नी के साथ नाच रहे थे। तभी अचानक नाचते-नाचते घनश्याम गिर पड़े, पहले तो लोगों को लगा कि ये डांस का स्टेप है लेकिन जब कुछ देर तक वो नहीं उठे तो रिश्तेदारों ने उठाया। बेसुध देख रिश्तेदार तुरंत घनश्याम को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दूल्हे के मामा घनश्याम की डांस करते-करते हुई मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बताया गया है कि धनश्याम यादव किसान थे और उनके पास करीब 8 एकड़ जमीन है। उनका एक बेटा भी है जो आठवीं क्लास में पढ़ता है। घनश्याम पत्नी व बच्चे के साथ मंगलवार को ही भात लेकर भांजे की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे और रात में संगीत कार्यक्रम के दौरान नाचते-नाचते उनकी सांसें थम गईं। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।
Published on:
18 Feb 2026 07:50 pm
