अजब गजब

दुनिया की सबसे पतली बिल्डिंग में बुकिंग हुई शुरू, सबसे सस्ता अपार्टमेंट 131 करोड़ का और…

इस बिल्डिंग में बनाए गए पेंटहाउस की कीमत करीब 416 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जबकि यहां के सबसे सस्ते अपार्टमेंट्स की कीमत 131 करोड़ रुपए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2018, 3:18 PM IST
this slender skyscrapers changing new york skyline
दुनिया की सबसे पतली बिल्डिंग में बुकिंग हुई शुरू, सबसे सस्ता अपार्टमेंट 131 करोड़ का और...

नई दिल्ली। अमरीका के न्यूयॉर्क सिटी में बनी दुनिया की सबसे पतली बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई और उसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसकी लंबाई चौड़ाई का रेश्यो 1:3 का है मतलब चौड़ाई की तुलना में इसकी ऊंचाई करीब 23 गुना ज्यादा है। बता दें कि इसमें 7 हज़ार वर्गफुट पेंटहाउस और 4,500 वर्गफीट के अपार्टमेंट्स हैं। ये बिल्डिंग दुनिया के कुछ महंगे इलाके में बनाई गई है जो दुनियाभर में शुमार है। इस बिल्डिंग में बनाए गए पेंटहाउस की कीमत करीब 416 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जबकि यहां के सबसे सस्ते अपार्टमेंट्स की कीमत 131 करोड़ रुपए है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस ऐतिहासिक बिल्डिंग को बनाने में जेडीएस डेवलपमेंट ग्रुप, स्प्रूस कैपिटल और प्रॉपर्टी मार्केट्स ग्रुप इसे मिलकर बना रहे हैं। उम्मीद है कि जनवरी तक यह बिल्डिंग पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी। न्यूयोर्क सेंट्रल पार्क के पास बनाई गई इस बिल्डिंग में अपार्टमेंट्स की बुकिंग शुरू हो गई है। बता दें कि, इस बिल्डिंग को बनाने में कितनी लागत लगी इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। यह ऐतिहासिक पूरी तरह से नहीं हुई है कि लेकिन अभी से यह लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। ज़ाहिर से बात है जब यह पूरी तरह से बनकर तैयार होगी तो आर्किटेक्ट के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते