26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खूबसूरत दिखने के लिए ट्रांसजेंडर ने करवाई अपने शरीर की 20 सर्जरी, खर्च किए 81 लाख रुपए

बर्लिन की रहने वाली एक ट्रांसजेंडर ने खूबसूरत दिखने की चाह में अपने शरीर के साथ कुछ ऐसा किया, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 12 Nov 2018, 11:26 AM IST

omg

खूबसूरत दिखने के लिए ट्रांसजेंडर ने करवाई अपने शरीर की 20 सर्जरी, खर्च किए 81 लाख रुपए

नई दिल्ली: बर्लिन की रहने वाली एक ट्रांसजेंडर ने खूबसूरत दिखने की चाह में अपने शरीर के साथ कुछ ऐसा किया, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। जी हां, 26 साल की इवाना का जन्म लड़के के रूप में हुआ था, लेकिन जैसे—जैसे उसकी उम्र बढ़ती गई उसे अपने शरीर में बदलाव महसूस होने लगा। इसके बाद से ही उसने लड़कियों जैसे कपड़े पहनने शुरू कर दिए।

खूबसूरत दिखने के लिए करवा ली 20 सर्जरी

इवाना खुद को खूबसूरत देखना चाहती थी। इसलिए उन्होंने अब तक अपने शरीर के कई हिस्सों की 20 सर्जरी करवा डाली हैं। इसमें नाक, स्तन, भौं, जबड़े और कान भी शामिल हैं। इन सर्जरी के लिए वह अब तक 87 हजार पाउंड यानी की करीब 81 लाख रुपए खर्च कर चुकी हैं। इवाना के मुताबिक, सर्जरी करवाने के लिए उनके पास पैसे नहीं हुए तो वह हफ्ते में दो दिन सेक्स वर्कर का भी काम करती हैं। इससे जो कमाई होती है। उससे वह अपने शौक और इलाज को पूरा करती हैं।

जहां भी जाती हूं लोग करते हैं नोटिस

इवाना का कहना है कि वह सुदंर नहीं दिखती थी। कोई भी उन्हें नोटिस नहीं करता था। अगर आप खूबसूरत दिखते हैं तो सब आपको नोटिस करते हैं। इसलिए मैंने सर्जरी करवाई। अब मैं जहां जाती हूं वहां लोग मुझे ही देखते हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग