अजब गजब

आखिर ऐसी क्या वजह है कि सालों से जंजीरों से जकड़ा हुआ है ये पेड़, सच्चाई जानकर रह जाएंगे स्तब्ध

नशे की हालत में जब वह इस बरगद के पेड़ के नजदीक पहुंचे तो उन्हें आभास हुआ कि ये पेड़ उनकी ओर बढ़ रहा है।
2 min read
Jun 01, 2018
tree was under arrest by british officer
आखिर ऐसी क्या वजह है कि सालों से जंजीरों से जकड़ा हुआ है ये पेड़, सच्चाई जानकर रह जाएंगे स्तब्ध

नई दिल्ली। इंसानों की गिरफ्तारी होना आम बात है, लेकिन क्या कभी किसी पेड़ की गिरफ्तारी की बात सुनी है? आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे मे बताएंगे जो एक दो दिन या महिनों से नहीं बल्कि 118 सालों से जंजीरों में गिरफ्तार है। यह पेड़ पाकिस्तान के खैबर में स्थित है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मौजूद ये बरगद का पुराना पेड़ पिछले 118 सालों से जंजीरों में कैद है। यह पेड़ लांडी कोटल आर्मी में लगा है। 1898 में गिरफ्तार किए गए इस पेड़ के पीछे की कहानी बड़ी मजेदार और हैरान कर देने वाली है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन ब्रिटिश अफसर जेम्स स्क्वेड टहल रहे थे। जेम्स ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में चूर जेम्स उस बरगद के पेड़ के पास से गुजरे तो उन्हें लगा कि वह बरगद का पेड़ उनकी ओर आ रहा है। नशे की हालत में जब वह इस बरगद के पेड़ के नजदीक पहुंचे तो उन्हें आभास हुआ कि ये पेड़ उनकी ओर बढ़ रहा है। इसके चलते जेम्स को पेड़ से डर लगने लगा। फिर क्या था उन्होनें उसी बक्त अपने सैनिकों को पेड़ को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया। जेम्स की बात मानते हुए सैनिकों ने बरगद के पेड को जंजीरों से बांधकर गिरफ्तार कर लिया। बस तभी से यह पेड़ जंजीरों में जकड़ा हुआ है। इस पेड़ को साल 1898 में जंजीरों में गिरफ्तार किया गया था। अब यह पेड़ लोकल लोगों के लिए एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है। लोग दूर-दूर से इस पेड़ को देखने आते हैं। पेड़ पर लटती मोटी मोटी जंजीरें आज भी आप यहां देख सकते हैं। इसके साथ ही पेड़ पर एक बोर्ड भी लटका हुआ है जिसमें लिखा है "आई एम अंडर अरेस्ट"।

Updated on:
01 Jun 2018 02:49 pm
Published on:
01 Jun 2018 02:40 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते