अजब गजब

दो बदमाशों ने किया सिक्योरिटी गार्ड पर हमला, जल्द ही हुआ गलती का एहसास, देखें वीडियो

Two Miscreants Vs. One Security Guard: दो बदमाश एक सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर देते हैं पर उन्हें जल्द ही अपनी गलती का एहसास हो जाता है। कैसे? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2023, 4:58 PM IST
robbers_attack_a_man_but_realize_their_mistake.jpg
Two miscreants attacking a security guard

दुनियाभर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो दूसरों को परेशान करना पसंद करते हैं। ऐसे लोग बिना वजह दूसरों से पंगा लेते हैं और कई बार तो उनसे हाथापाई करने से भी पीछे नहीं हटते। अक्सर ही सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो भी सामने आते हैं जब लोग बिना वजह दूसरों पर हमला कर देते हैं। पर इस तरह के लोगों को को बार ऐसा करने का पछतावा भी तुरंत ही हो जाता है। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जिसमें दो बदमाश एक सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर देते हैं पर उन्हें जल्द ही अपनी गलती का एहसास हो जाता है। यह वीडियो करीब 4 साल पुराना है पर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।


दो बदमाशों ने किया सिक्योरिटी गार्ड पर हमला

सोशल मीडिया पर फिर से शेयर किए गए इस वीडियो में दो बदमाश एक सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर देते हैं। दोनों फास्ट फूड रेस्टोरेंट मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) के बाहर सिक्योरिटी गार्ड पर एक साथ हमला कर देते हैं।

जल्द ही हुआ दोनों को अपनी गलती का एहसास

सिक्योरिटी गार्ड पर हमला करने वाले बदमाशों को जल्द ही अपनी गलती का एहसास हो जाता है। कुछ देर में ही सिक्योरिटी गार्ड अपनी गन निकाल लेता है जिससे दोनों बदमाश डर जाते हैं और वहाँ से चले जाना ही भला समझते हैं। सिक्योरिटी गार्ड भी शांति से काम लेता है और अपनी गन का इस्तेमाल सिर्फ दोनों बदमाशों को भगाने के लिए ही करता है।

बाद में पता चलता है कि सिक्योरिटी गार्ड असल में एक ऑफ ड्यूटी पुलिस अफसर था। यह पूरा मामला अमेरिका (United States Of America) के शिकागो (Chicago) शहर का है। वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते