31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटे से बच्चे ने अपनी माँ को गिरने से बचाया, देखें वीडियो

Little Boy Saves His Mother: छोटे बच्चों को अक्सर ही नादान समझा जाता है। पर कई बार छोटे बच्चे भी ऐसा कमाल कर जाते हैं जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता है। ऐसा ही कुछ एक बच्चे ने किया और अपनी माँ को बचा लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 27 Sep 2023, 5:56 PM IST

little_boy_saves_his_mother.jpg

Little boy saves his mother

छोटे बच्चों को अक्सर ही नादान समझा जाता है। छोटे बच्चों से लोग सूझबूझ की उम्मीद नहीं करते। पर कई बार छोटे बच्चे भी बड़ी सूझबूझ दिखा देते हैं और कुछ ऐसा कमाल कर दिखाते हैं जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता। आज का दौर सोशल मीडिया का है और इसमें अक्सर ही इस तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। इन वीडियो में छोटे बच्चों की सूझबूझ देखने को मिलती है। इसी तरह का एक वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर देखने को मिला, जिसमें एक छोटे बच्चे ने अपनी सूझबूझ से अपनी माँ को बचा लिया।


सीढ़ी गिरने से लटकी महिला

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो को फिर से शेयर किया जा रहा है। हालांकि यह वीडियो नया नहीं है। इस वीडियो में एक महिला सीढ़ी पर चढ़कर कुछ काम करने की कोशिश कर रही होती है। तभी अचानक से उसे पैरों से सीढ़ी गिर जाती है और महिला लटक जाती है।

बच्चे ने बचाया माँ को

महिला का छोटा सा बच्चा वहीं होता है और सीढ़ी के गिरने की वजह से अपनी माँ को लटकता हुआ देख लेता है। अपनी माँ को मुसीबत में देखकर बच्चा सूझबूझ से काम लेता हुआ दौड़कर सीढ़ी के पास जाता है और उसे उठाने की कोशिश करता है। सीढ़ी को उठाने में उसे मुश्किल ज़रूर होती है, पर बच्चा हार नहीं मानता और सीढ़ी को उठा ही देता है। इससे उसकी माँ सीढ़ी पर अपने पैरों को टिका देती है और नीचे उतर आती है। इस तरह छोटे से बच्चे की सूझबूझ से उसकी माँ बच जाती है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- साइकिल पर स्टंटबाजी कर रहा था शख्स, पीछे पड़ी पुलिस, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब