31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइकिल पर स्टंटबाजी कर रहा था शख्स, पीछे पड़ी पुलिस, देखें वीडियो

Bicycle Stunt: सड़क पर एक शख्स के साइकिल पर स्टंटबाजी से पुलिस उसके पीछे पड़ जाती है। पर क्यों? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Sep 2023, 4:51 PM IST

bicycle_stunt.jpg

Bicyle stunt

दुनिया में कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें स्टंटबाजी काफी पसंद होती है। लोग अलग-अलग तरह से स्टंट करते हैं। कई लोग अपने घरों पर स्टंट करते हैं तो कई लोग तो सड़कों पर ही स्टंट कर डालते हैं। लोग अलग-अलग चीज़ों पर भी स्टंट करते हैं। इनमें साइकिल भी शामिल हैं। कई लोग साइकिल पर स्टंट करना काफी पसंद करते हैं। पर कई बार स्टंट करने से लोगों के पीछे पुलिस भी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ जो सड़क पर साइकिल पर स्टंटबाजी कर रहा था।


पुलिस की कार के ऊपर से जंप करते हुए चलाई साइकिल

सोशल मीडिया पर अक्सर ही स्टंटबाजी के कई वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स साइकिल चला रहा होता है। वहीं पास में पुलिस की कार खड़ी होती है। तभी शख्स साइकिल चलाते हुए पुलिस की कार के बोनट के ऊपर से साइकिल को जंप कराते हुए उस पर से साइकिल चलाते हुए ले जाता है।

पुलिस पड़ी पीछे

शख्स के पुलिस की कार के ऊपर से जंप कराकर चलाते हुए ले जाने पर कार के अंदर बैठा पुलिसकर्मी तुरंत ही कार आगे बढ़ाता हुआ घुमाता है और साइकिल सवार शख्स के पीछे दौड़ा देता है। ऐसे में साइकिल सवार भी तेज़ी से साइकिल भगा देता है जिससे पुलिस की पकड़ में न आए।


यह भी पढ़ें- स्विमिंग डाइव के लिए स्टंटबाजी करनी पड़ी भारी, चारों खाने चित्त हुए शख्स

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब