अजब गजब

इस गांव को 700 साल पहले मिला था श्राप, आज भी ये काम करने से डरते हैं लोग

हर इंसान अपने सपनो का आशियाना बनाना चाहता है। अपने घर को महल जैसा बनाने के लिए कई मंजिल का घर बनाते है। कई लोग अपने में घरों को सजाने के लिए जमकर पैसे खर्च करते है। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां पर किसी भी घर में दूसरी मंजिल बनी हुई नहीं है।
2 min read
udasar village
udasar village

नई दिल्ली। हर इंसान अपने सपनो का आशियाना बनाना चाहता है। अपने घर को महल जैसा बनाने के लिए कई मंजिल का घर बनाते है। कई लोग अपने में घरों को सजाने के लिए जमकर पैसे खर्च करते है। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां पर किसी भी घर में दूसरी मंजिल बनी हुई नहीं है। आपको बता दे कि यह अनोखा गांव राजस्थान में स्थित है। राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर तहसील के अंदर उड़सर गांव है। ऐसा कहा जाता है कि सैकड़ों सालों से इस गांव में कोई भी अपने घर पर दूसरी मंजिल नहीं बनाता।

700 सालों पहले मिला था श्राप
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस गांव में पिछले 700 सालों से यह अनोखी परंपरा चलती आ रही है। इसके पीछे एक चौकाने वाली वजह बनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस गांव को श्राप मिला हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, 700 सालों से यह गांव श्राप का फल भोग रहा है। यहां पर कोई भी अपने घर के उपर दूसरी मंजिल बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकता है। ऐसा करते है कि ऐसा करने से उनके परिवार पर खतरा हो जाता है।

पत्नी ने दिया था श्राप
इस गांव के बारे में ऐसा कहा जाता है कि सैकड़ो साल पहले गांव में भोमिया नाम का आदमी रहता था। बताया जाता है कि एक बार गांव में चोर आ गए। इन चोरों से भोमिया भीड़ गए। जिसके बाद चोरो ने उसको बहुत मारा जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। कहा जाता है, वो अपने ससुराल पहुंचा औऱ मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर छुप गया। उसे पीछे-पीछे चोर भी वहां पर गए। घर के सदस्यों से मारपीट करने लगे। चोरो को पता चला की वो घर मे ही है। उसके बाद चोरो ने उसकी गर्दन काट दी। लेकिन फिर भी वो चोरों से लड़ता रहा और अपने गांव आकर प्राण त्याग दिए। उसके बाद उसकी पत्नी ने श्राप दिया कि अगर कोई भी घर की दूसरी छत बनाएगा तो उसके साथ गलत होगा। उसी के बाद से इस गाँव में आज तक कोई भी नया घर नहीं बनवाता।

Published on:
04 Nov 2020 12:53 pm