अजब गजब

VIDEO में देखें कैसे छतरी के साथ हवा में उड़ गया शख्स, कुछ समझ आता उससे पहले…

तुर्की में आए तूफान में छतरी संग उड़ गया शख्स वीडियो में देखें फिर क्या हुआ
less than 1 minute read
Mar 30, 2019
video of Man flies off with umbrella in storm
VIDEO में देखें कैसे छतरी के साथ हवा में उड़ गया शख्स, कुछ समझ आता उससे पहले...

नई दिल्ली।तुर्की का एक अजब-गजब सीसी टीवी cctv फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीते दिनों तुर्की के उस्मानिया में तेज तूफान आया था। इस तूफान से Osmaniye के लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां सड़क के पास एक स्टैंड की मदद से बड़ी सी छतरी रखी हुई थी। जैसे ही तूफान आया और वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते छतरी स्टैंड के साथ हिलने लगी। ऐसा होने पर वहां मौजूद शख्स उसे रोकने के लिए स्टैंड पर चढ़ गया। वह छतरी को रोकने में कुछ ही समय के लिए कामियाब रहा।

तूफान इतना तेज़ था कि वह शख्स चंद सेकंड के बाद छतरी के साथ हवा में उड़ गया। मात्र 41 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाले शख्स का नाम सादिक है।

बता दें कि अब वे एकदम ठीक हैं लेकिन इस घटना से वे बेहद घबरा गए थे। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि सादिक के उड़ने के बाद कई लोग उनके बचाव में आ गए। ज़मीन से 4 मीटर ऊपर उड़ने के बाद सादिक ने छलांग लगा दी और इस तरह उनकी जान बची।

Updated on:
30 Mar 2019 10:48 am
Published on:
30 Mar 2019 10:45 am