अजब गजब

इन लोगों का ‘यमराज’ ने ऐसे किया था एनकाउंटर, इतिहास में दर्ज ये मौतें हैं एकदम हटके

दुनिया में ऐसे कई अजीबोगरीब किस्से और रहस्य हैं जिनपर एक पल के लिए यकीन करना मुश्किल होता है।
2 min read
• •
Updated: 24 Sep 2018, 12:34 PM IST
weird deaths in history
इन लोगों का 'यमराज' ने ऐसे किया था एनकाउंटर, इतिहास में दर्ज ये मौतें हैं एकदम हटके

नई दिल्ली। इतिहास अपने सीने में ऐसी कई कहानियां दबी पड़ी हैं जिसे सुनते ही कोई भी हैरानी में पड़ जाए। दिलचस्प किस्सों से भरी इस दुनिया में ऐसे कई अजीबोगरीब किस्से और रहस्य हैं जिनपर एक पल के लिए यकीन करना भी मुश्किल होता है। ऐसा ही किस्से मौतों के हैं जो आज तक रहस्य बने हुए हैं। जिन मौतों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो बेहद ही संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हैं।

क्लीमेंट लायर्ड व्लांदिगम अमरीका में हुए सिविल वॉर के दौरान एक हत्या कांड का डेमो दे रहे थे, डेमो देते समय उनके हाथ से पिस्टल चल गई और ऑन द स्पॉट उनकी मौत हो गई। क्लीमेंट की मौत के बाद सब हैरान रह गए कि आखिर अचानक ये क्या हो गया।

क्लीमेंट लायर्ड व्लांदिगम अमरीका में हुए सिविल वॉर के दौरान एक हत्या कांड का डेमो दे रहे थे, डेमो देते समय उनके हाथ से पिस्टल चल गई और ऑन द स्पॉट उनकी मौत हो गई। क्लीमेंट की मौत के बाद सब हैरान रह गए कि आखिर अचानक ये क्या हो गया।

जब आपको यह पता चले कि किसी व्यक्ति की खाते-खाते मौत हो गई तो आप यही सोचेंगे कि क्या बकवास है? लेकिन ऐसा हुआ है, स्वीडन के राजा रहे एडोल्फ फ्रेडरिक की मौत 18वीं सदी में ज्यादा खाने से हो गई थी। 60 साल के एडोल्फ ने मरने से पहले भरी मात्रा में खाना खाया था। जिसने उनकी मौत की यह वजह सुनी उसे अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ।

अमेरिका की Isadora Duncan नाम की एक लाजवाब डांसर की मौत एक स्कार्फ के कारण हुई थी। सबसे अजीज दोस्त से गिफ्ट में मिले इस स्कार्फ ने इस खूबसूरत डांसर की जान ले ली। Isadora को गिफ्ट में मिले उस स्कार्फ की लंबाई इतनी थी कि जब वे स्कार्फ पहने अपनी गाड़ी से बाहर घूंट गई थी तो वो स्कार्फ उनके गाड़ी के टायर में जा फंसा और उनकी मौत हो गई।

किसी चीज को पाल-पोसकर बड़ा करने के बाद अगर वो आपकी ही जान ले ले तो इसे अपनी बदनसीबी ही समझें। ऐसा ही कुछ हुआ 6वीं सदी में ब्रुनो के मेयर रहे हंस स्टिनिंगर के साथ, इन्हें लंबी दाढ़ी रखने का शौक था। आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि इनकी मौत इनकी ही दाढ़ी पर फिसलने से हुई थी। आमतौर पर वह अपनी दाढ़ी को फोल्ड कर अपनी पॉकेट में रखते थे। लेकिन एक दिन उनके घर में आग लगी जिसके बाद वे आनन फानन में अपनी दाढ़ी फोल्ड करना भूल गए और उन्होंने जल्दी बाज़ी में अपनी दाढ़ी पर पैर रख दिया और उसपर फिसलने से उनकी मौत हो गई।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते