अजब गजब

मनचाही लड़की का हाथ थामने के लिए लड़के को करना पड़ता है इस तरह का काम, सुनकर ​दहल उठेगा दिल

व्हेल के दांत को तोड़ने के बाद उसे दुल्हन के पिता के हाथ में देना पड़ता है तब जाकर कही शादी में मंजूरी मिलती है।

2 min read
Nov 08, 2018
demo pic
मनचाही लड़की का हाथ थामने के लिए लड़के को करना पड़ता है इस तरह का काम, सुनकर ​दहल उठेगा दिल

नई दिल्ली। शादी—ब्याह को लेकर दुनियाभर में तमाम रिवाजों का पालन किया जाता है। कुछ ऐसी भी प्रथाएं हैं जिनके बारे में आजतक शायद आपने कभी सुना भी नहीं होगा। एक ऐसी ही प्रथा का जिक्र आज हम आपके सामने करने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर रोगंटे खड़े हो जाएंगे।

हम यहां बात कर रहे हैं फिजी नामक देश के बारे में जहां अपनी मनचाही लड़की से शादी करने के लिए दूल्हे को कुछ ऐसा करना पड़ता है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। यहां दूल्हे को अपनी पसंदीदा लड़की से शादी रचाने के लिए व्हेल का दांत तोड़ कर लाना होता है। अब आप सोच सकते हैं कि यह काम कितना जोखिम भरा होता होगा। दुनिया के सबसे विशालकाय जीव का दांत तोड़कर लाना चांद—तारे को तोड़कर लाने से भी मुश्किल है।

इसे तबुआ नाम की परंपरा के नाम से जाना जाता है जिसका चलन आज भी फिजी में है। व्हेल के दांत को तोड़ने के बाद उसे दुल्हन के पिता के हाथ में देना पड़ता है तब जाकर कही शादी में मंजूरी मिलती है। हालांकि यह काम केवल उन्हीं लड़कों को करना पड़ता है जो प्रेम विवाह करने की चाह रखते हैं।

हम यह तो जानते हैं कि दुनिया में शादी से संबंधित तमाम रिवाजों का पालन किया जाता है, लेकिन फिजी की यह परंपरा वाकई में सबसे हटकर है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि इतनी अजीबोगरीब परंपरा होने के बावजूद भी ज्यादातर लोगों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यहां के स्थानीय निवासी इस परंपरा का पालन काफी लंबे समय से करते आ रहे हैं और उन्हें इस बारे में कोई शिकायत नहीं है।

Published on:
08 Nov 2018 12:07 pm