26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुकेश अंबानी ने बदरीविशाल-केदार बाबा को दिया बेटी ईशा की शादी का निमंत्रण

मुकेश अंबानी व उनके परिवार को बदरीनाथ धाम में हेलीपैड से मुख्य सड़क तक एक किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 5 Nov 2018, 10:13 PM IST

मुकेश अंबानी ने बदरीविशाल-केदार बाबा को दिया बेटी ईशा की शादी का निमंत्रण

मुकेश अंबानी ने बदरीविशाल-केदार बाबा को दिया बेटी ईशा की शादी का निमंत्रण

देहरादून। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने सोमवार को अपनी बेटी ईशा की शादी के निमंत्रण का पहला कार्ड भगवान बदरीविशाल को भेंट किया। अंबानी ने भगवान केदारनाथ के भी दर्शन किए। दिसंबर माह में ईशा की शादी है। इस दौरान मुकेश अंबानी व उनके परिवार को बदरीनाथ धाम में हेलीपैड से मुख्य सड़क तक एक किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।

हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचे मुकेश अंबानी

बता दें कि यहां हो रही भारी बर्फबारी के कारण हाईवे तक का रास्ता बंद है। मुकेश अंबानी सुबह आठ बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचे। रास्ता बंद होने के कारण अंबानी को एक किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। बदरीनाथ मंदिर पहुंच कर उन्होंने पूजा अर्चना की। बदरीनाथ में मुुकेश अंबानी, पत्नी नीता अंबानी, बेटे अनंत, बहु स्लोका, बेटी ईशा और उसके मंगेतर आनंद द्वारा भगवान बदरीविशाल को शादी का निमंत्रण दिया। पूजा के बाद मुकेश अंबानी ने भोग पूजा के लिए मंदिर को 51 लाख रुपए का चढ़ावा दिया। इसके बाद वे केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी में चलती हैं ये शानदार लग्जरी कारें, नाम जानकार...

अंबानी ने 51 लाख रुपए का दिया दान

मुकेश अंबानी सुबह 10:30 पर केदारनाथ हेलीपैड़ पर पहुंचे। केदारनाथ पहुंच कर वे केदार बाबा के दर्शन किए। मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा की शादी का निमंत्रण केदार बाबा को भी दिया। पूजा-अर्चना करने के बाद वे लगभग एक घंटे बाद सुबह 11.17 पर वापस लौट गए। उन्होंने केदारनाथ में भी भोग पूजा के लिए 51 लाख रुपए का दान दिया। यात्रा के दौरान मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ- केदारनाथ समित को एक इनोवा कार भी दिया। इस मौके पर मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, कार्याधिकारी एमपी जमलोकी मौजूद थे।