26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: ईशा अंबानी की शादी के रॉयल कार्ड की पहली झलक आई सामने, देखते ही रह जाएंगे दंग

अंबानी और पीरामल फैमिली अपने मित्रों और सगे संबंधियों की मेजबानी उदयपुर में करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 5 Nov 2018, 1:03 PM IST

isha ambani

isha ambani

देश के सबसे बड़े बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी के घर इनदिनों शादी का माहौल है। मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी बिजनेसमेन आनंद पीरामल के साथ हो रही है। इस शाही शादी का कार्ड सामने आ चुका है। शादी के कार्ड को काफी रॉयल लुक में डिजाइन किया गया है। बता दें कि ईशा और आनंद की शादी 12 दिसंबर को होनी तय हुई है। शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

Here is the first glimpse of the beautiful invite for Isha Ambani and Anand Piramal wedding. Blessings of Gayatri Maa. #sunday #manavmanglani @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

इंवीटेशन कार्ड को किया गया रॉयल लुक में डिजाइन:
ईशा अंबानी बिजमैन मुकेश की इकलौती बेटी हैं। पिछले दिनों इनकी ग्रैंड इंगेजमेंट भी काफी सुर्खियों में रही थी। अब इस शाही शादी का रॉयल कार्ड भी सामने आ चुका है। कार्ड के बारे में बात करें तो ये बक्से के आकार में डिजाइन किया गया है। वहीं पहले बड़े बॉक्स में (IA) लिखा गया है। ये दोनों अक्षर ईशा और आनंद के नाम के पहले लैटर्स हैं। इसके बाद दूसरे बॉक्स जिसे खोलने के बाद ये चार बराबर हिस्सों में बंटा हुआ है। बता दें कि पहला बॉक्स क्रिम कलर का है। ये बॉक्स फूलों से सजा हुआ है। एक हिस्से में मां लक्ष्मी की तस्वीर रखी गई है। इस कार्ड को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

उदयपुर में होगी मेजबानी:
सुनने में आ रहा है कि अंबानी और पीरामल फैमिली अपने मित्रों और सगे संबंधियों की मेजबानी उदयपुर में करेंगे। यहां पर वह समारोहों में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को शामिल करने के लिए कलाकारों और शिल्पकारों के साथ भागीदारी कर रहे हैं। बता दें कि इटली में तीन दिनों तक ईशा अंबानी की सगाई पार्टी चली थी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, करण जोहर, मनीष मलहोत्रा, अनिल कपूर, सोनम कपूर और जाह्नवी कपूर जैसे सेलेब्स पहुंचे थे।