अजब गजब

खाने से पहले आपने अक्सर लोगों को करते देखा होगा यह काम, जान लेंगे तो आज से ही करेंगे पालन

आप सभी ने अपने बड़े-बुजुर्गों को खाना खाने से पहले थाली के चारों ओर पानी छिड़कते देखा होगा। अब सवाल यह आता है कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है?
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2018, 5:34 PM IST
Thali
खाने से पहले आपने अकसर लोगों को करते देखा होगा यह काम, जान लेंगे तो आज से ही करेंगे पालन

नई दिल्ली। आप सभी ने अपने बड़े-बुजुर्गों को खाना खाने से पहले थाली के चारों ओर पानी छिड़कते देखा होगा। हम में से शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने आज तक किसी भी इंसान को ऐसा करते नहीं देखा है। अब सवाल यह आता है कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है? हम आपको आज बताते हैं कि क्यों हमारे दादा या नाना आज भी खाने से पहले प्लेट के चारों ओर पानी का छिड़काव क्यों करते हैं?

जैसा कि हम जानते हैं कि दुनिया में जितने भी रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है, लगभग उन सभी के पीछे आध्यात्मिक कारणों के साथ कुछ वैज्ञानिक कारण भी होते हैं। भोजन ग्रहण करने से पहले जमीन पर पानी छिड़कने के पीछे भी यही दो कारण हैं। इनमें से सबसे पहले हम आध्यात्मिक कारण की बात करेंगे।

बता दें, ऐसा करके हमारे पूर्वज अन्न के प्रति सम्मान प्रकट करते थे। इसके अलावा शास्त्रों में इसकी वैज्ञानिक व्याख्या भी की गई है। उत्तर भारत में चित्र आहुति और दक्षिण भारत में परिसेशनम के नाम से जाने जाने वाले इस रीति के बारे में शास्त्रों में लिखा गया है कि अकसर जमीन पर धूल, मिट्टी इत्यादि गिरे हुए रहते हैं।

पहले के जमाने में घर अकसर मिट्टी के ही बने होते थे और लोग पत्तों पर भोजन रखकर उसे खाते थे। ऐसे में जल का छिड़काव करते है तो धूल उड़ नहीं पाती है। इससे हमें शुद्ध भोजन ग्रहण करने को मिलता है। इसीलिए भोजन से पहले थाली के आसपास जल का छिड़काव करना स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है।

भले ही आज के जमाने में हमारे घर पर हम डायनिंग टेबल पर बैठकर खाते है लेकिन बावजूद इसके अगर हम भी अपने बड़ों को देखकर ऐसा करें तो ये सारी चीजें हमें हमारी परंपराओं और रिवाजों से जोड़कर रखेगी। इसके साथ ही इससे दिल को एक अलग ही सुकून मिलता है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते