अजब गजब

क्यों इस एक अंक को लेकर बना है लोगों के मन में भय, महज वहम या पीछे है कोई डरावनी सच्चाई

एक अंक ऐसा है जिसे सदियों से लोग अशुभ मानते हैं। आखिर यह अंक कौन सा है? इसे अशुभ मानने या इससे भागने के पीछे का राज क्या है?
3 min read
• •
Updated: 16 Jul 2018, 10:51 AM IST
13 digit
क्यों इस एक अंक को लेकर बना है लोगों के मन में भय, महज वहम या पीछे है कोई डरावनी सच्चाई

नई दिल्ली। अंकों का हमारे जीवन में काफी महत्व होता है। कुछ अंक हमारे लिए शुभ होते हैं वही कुछ अशुभ होते हैं। ये स्वाभाविक है, लेकिन एक अंक ऐसा है जिसे सदियों से लोग अशुभ मानते हैं। आखिर यह अंक कौन सा है? इसे अशुभ मानने या इससे भागने के पीछे का राज क्या है? आइए इस बारे में आपको पूरी बात बताते हैं।

सबसे पहले बता दें, हम यहां 13 अंक की बात कर रहे हैं। 13 अंक से लोगों के इस डर को मनोविज्ञान की भाषा में थर्टीन डिजिट फोबिया या ट्रिस्काइडेकाफोबिया कहा जाता है। आपको बता दें कि ज्यादातर देशों में शुक्रवार को पड़ने वाली इस 13 तारीख को अशुभ माना जाता है।

अंक 13 को अशुभ समझने की शुरूआत सबसे पहले कोड ऑफ हम्मूराबी से हुई। कोड ऑफ हम्मूराबी बेबीलोन की सभ्यता में बनाए गए कानूनों के दस्तावेज से जुड़ी हुई है। इसमें सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इसमें 13 नंबर का कोई नियम ही नहीं है।

इतिहासकारों ने इस विषय में अपना तर्क देते हुए कहा कि कोड ऑफ हम्मूराबी के मूल दस्तावेज नंबरिंग करके नहीं लिखे गए थे। पहली बार जब इन दस्तावेजों का आधुनिक भाषाओं में अनुवाद किया गया तो उस दौरान लेखन में किसी प्रकार की गलती से 13 का अंक छूट गया।

इसके साथ ही इसे अशुभ मानने के पीछे एक और कारण है। दरअसल, एकबार ईसा मसीह को एक एेसे शख्स ने धोखा दिया था जो उनके साथ बैठकर रात्रिभोज कर रहा था। संयोग की बात यह थी कि वह शख्स 13 नंबर की कुर्सी पर बैठा हुआ था। इस घटना के बाद से लोगों ने इस अंक को अशुभ समझ लिया।

आपको बता दें, 13 से जुड़े इस अंधविश्वास को अंग्रेजी भाषा में paraskevidekatriaphobia के नाम से जाना जाता है। इस अंक का डर लोगों में इस कदर हावी है कि कई लोग तो इस दिन यात्रा को टाल देते हैं। रेस्टोरेंट में जाकर 13 अंक की सीट पर बैठने से लोग कतराते हैं। 13 अंक से संबंधित कोई भी चीज खरीदने से पहले लोग दो बार सोचते हैं हालांकि कई बार उन्हें मजबूरी में ऐसा करना पड़ जाता है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते