अजब गजब

इस एक चीज का है मौत से है सीधा संबंध, इसलिए हमेशा ध्यान में रखी जाती ​है यह बात

घर में भोजन बनाने के बाद महिलाएं उसे प्लेट में सजाकर परोसती है। अकसर आपने देखा होगा कि भोजन की थाली में एक साथ तीन रोटियों को नहीं रखा जाता है।
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 2:46 PM IST
Roti sabji
इस एक चीज का है मौत से है सीधा संबंध, इसलिए हमेशा ध्यान में रखी जाती ​है यह बात

नई दिल्ली। हम अपने दैनिक जीवनशैली में परिवर्तन करने के लिए या कभी-कभार मुंह का स्वाद बदलने के लिए बाहर खाने जरूर जाते हैं। इससे हम अपनों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम भी बिता लेते हैं और कुछ अलग डिशेज का स्वाद भी चख लेते हैं लेकिन बात अगर घर पर बने हुए खाने की हो तो इसकी बात ही कुछ अलग है। हम चाहें जितना भी रेस्टोरेंट में खा लें लेकिन घर के पकवानों के बिना हमारा मन नहीं भरता है।

घर में तैयार किए गए पकवानों की बात ही कुछ और होती है। इसे खाने से इंसान का मन कभी भी नहीं भरता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इसे उत्तम माना जाता है। घर में दोपहर या शाम को भोजन बनाने के बाद घर की महिलाएं उसे बहुत ही अच्छे से प्लेट में सजाकर परिवार के सदस्यों को परोसती है।

अकसर आपने देखा होगा कि भोजन की थाली में एक साथ तीन रोटियों को नहीं रखा जाता है। क्या आपको पता है कि ऐसा क्यों किया जाता है? इसके पीछे की असली वजह क्या है? आज हम इस बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

सबसे पहले बता दें कि यह परंपरा प्राचीनकाल से चली आ रही है। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि थाली में तीन रोटियां परोसना अशुभ होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म में 3 अंक को शुभ नहीं माना जाता है।

शायद यही वजह है कि किसी भी शुभ कार्य में 3 लोगों को साथ नहीं बैठाया जाता है। 3 नंबर वाली तारीख के दिन किसी भी शुभ कार्य को नहीं किया जाता है।

पूजन या हवन इत्यादि में भी 3 वस्तुओं को शामिल नहीं किया जाता है। ठीक इसी तरह भोजन परोसते समय भी इसी बात का खास ध्यान रखा जाता है कि थाली में एक साथ तीन रोटियां न चली जाएं।

इसके अलावा इससे संबंधित एक और मान्यता है और वह ये कि किसी व्यक्ति को एक साथ 3 रोटियां देना किसी मृत व्यक्ति को भोजन देने के सामान होता है।

दरअसल, जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो तीसरे दिन उसका भोजन 3 रोटियों के साथ ही निकाला जाता है। इस वजह से किसी भी जीवित व्यक्ति को एक साथ तीन रोटी देना शुभ नहीं माना जाता है।

यदि किसी परिस्थिति में तीन रोटी देनी पड़े तो आप रोटी को तोड़ कर दे सकते हैं। अपने घर में हमने अपने बड़े-बुजुर्गो को ऐसा करते हुए देखा है जिसका पालन आज भी होता आ रहा है।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर