
अमेरिका में इस सरकारी कर्मचारी को हुई 50 साल की जेल, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली: जापान में एक सरकारी कर्मचारी को टाइम से पहले लंच करने पर जुर्माने के तौर पर सजा मिली थी, जिसका लोगों ने विरोध किया था आैर लोग कर्मचारी के सपोर्ट में आ गए थे। लेकिन, अमेरिका में एक सरकारी कर्मचारी ने खाने को लेकर जो हरकत की, उसके बाद उसे अपने पद का दुरुपयोग करने पर 50 साल जेल की सजा सुनाई गई थी आैर लोगों ने इस फैसले का समर्थन भी किया था। बता दें, मामला पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
पढ़ें क्या है पूरा मामला?
मामला अमेरिका के टेक्सास का है। 53 साल के गिलबर्टो एसकेमिला सैन बेनिटो के बालसुधार गृह में तैनात थे। वह नौ साल तक सरकारी पैसे से एक महंगी नॉनवेज डिश मंगवाता रहा और उसे बेचकर फायदा कमाता रहा। उन्हें सरकारी खजाने से 1.2 मिलियन डॉलर के दुरुपयोग का दोषी पाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट ने गिलबर्टो पर 10 हजार डॉलर यानि करीब 6 लाख 85 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
एेसे हुआ मामले का खुलासा
एक अमेरिकी अखबार के मुताबिक, इस मामले का खुलासा फूड सेंटर के डिलिवरी ड्राइवर और कर्मचारी की फोन पर हुई बातचीत से हुआ। गिलबर्टो के घर की तलाशी में डिश के कई पैकेट बरामद हुए। गिलबर्टो ने कहा कि उसने पैसों की कमी की वजह से ये काम किया। बता दें, गिलबर्टो की इस धोखाधड़की को बड़ा अपराध मानते हुए 99 साल की जेल की अपील की गई थी। हालांकि, उन्हें 50 साल जेल की सजा सुनाई गई।
जापान में टाइम से पहले लंच करने पर मिली थी सजा, लेकिन...
बता दें, बीते दिनों जापान में एक एेसा मामला सामने आया था, जहां एक कर्मचारी को टाइम से तीन मिनट पहले लंच करने की सजा मिली थी। दरअसल, लंच ब्रेक दोपहर 1 बजे शुरू होता था आैर उसने ब्रेक से पहले ही अपनी डेस्क छोड़ दी, जिसके बाद इस वर्कर की आधे दिन की सैलरी को जुर्माने के तौर पर काट ली गयी थी। इस घटना के बाद जापान में सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर काफी बेहस चली।
Published on:
01 Jul 2018 05:55 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
