अजब गजब

रोज चढ़ाते होंगे जींस की चेन, लेकिन क्या किया आपने कभी इस बात पर गौर…

जीन्स पहनने वालों का ध्यान कभी न कभी तो इस चीज पर गया ही होगा कि इसकी जिप पर 'YKK'लिखा हुआ रहता है।

2 min read
Apr 14, 2018
Jeans zip

नई दिल्ली। भागदौड़ भरी जिंदगी में आजकल लड़कियां ऐसे परिधानों को पहनना पसंद करती है जिन्हें वो इजिली कैरी कर सकें। ऐसे में जीन्स टॉप से बेहतर क्या हो सकता है। जीन्स एक ऐसा परिधान है जिसे आप टॉप,कुर्ती,शर्ट किसी के भी साथ पहन सकते हैं। आजकल ज्यादातर लड़कियां अन्य कपड़ों के स्थान पर जीन्स को ज्यादा महत्व देती है और ज्यादातर उसे ही पहनना पसंद करती है।

जीन्स पहनने वालों का ध्यान कभी न कभी तो इस चीज पर गया ही होगा कि इसकी जिप पर 'YKK'लिखा हुआ रहता है। कुछ चीजें ऐसी होती है जिन्हें देखकर भी हम अनदेखा कर देते हैं। जिप पर लिखें 'YKK'पर ध्यान हम सभी का गया होगा लेकिन शायद इसे जानने की हमें जरूरत नहीं पड़ी। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर जीन्स की जिप पर 'YKK'क्यों लिखा रहता है?

बता दें 'YKK' का फुलफॉर्म Yoshida Kōgyō Kabushikigaisha' है। ये दुनिया की सबसे पहली और सबसे पुरानी जिप निर्माता कंपनी है। ये जिप कंपनी 71 देशों में फैली हुई है जिनमें भारत भी शामिल है। इससे हमें इस बात का पता चल ही जाता है कि पूरी दुनिया में आधे से ज्यादा जिप का निर्माण इसी कंपनी के द्वारा किया जाता है। 'YKK' न केवल जीन्स की चेन का निर्माण करती है बल्कि कपड़े से लेकर बैग में लगने वाली चेन भी इस कंपनी में बनाई जाती है। YKK का सबसे बड़ा प्लांट Georgia, USA में हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां रोजाना करीब 70 लाख जिप बनाई जाती है।

अकसर हम बड़ी—बड़ी चीजों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं और छोटी चीजों को अनदेखा कर देते हैं लेकिन Tadao Yoshida का विचार इन सबसे हटकर था। पेश से टोक्यो में व्यापारी रह चुकें Tadao इस चीज के बारे में सोचा और साल 1934 में इसका आविष्कार किया। उनकी अनोखी और हटकर सोच ने उन्हें करोड़ों का मालिक और टॉप का बिजनेसमैन बनाया।

Published on:
14 Apr 2018 11:29 am