
सागर. फोरलेन हाइवे पर बुधवार को तेज रफ्तार जीप और जननी एक्सप्रेस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में जननी एक्सप्रेस में नवजात पुत्र के साथ सवार प्रसूता और उसकी सास घायल हुई, वहीं रानगिर से लौट रहे करीब आधा दर्जन जीप सवार ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार फोरलेन हाईवे पर सुरखी थानांतर्गत गुरैया निवासी शोभारानी की बहू सुमन पत्नी तुलसीराम साहू (२२) का तीन दिन पहले जिला अस्पताल में प्रसव हुआ था। बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर शोभारानी बहू और तीन दिन के शिशु को लेकर जननी एक्सप्रेस से गुरैया वापस जा रही थी। जब जननी वाहन तेरह मील के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही जीप से टकरा गया। दोनों वाहनों के ड्राइवर अचानक आमने-सामने आने से नियंत्रण खो बैठे, जिसके कारण दोनों वाहन पलट गए।
टक्कर के बाद सड़क से गुजरते लोगों ने जननी में फंसी प्रसूता, नवजात व उसकी सास को बाहर निकाला। इधर, जीप में सवार विदिशा जिले के पिपराहा निवासी ग्रामीणों को भी एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। पिपराहा निवासी परिवार के सदस्य रानगिर से देवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे। प्रसूता के सिर में गहरी चोट आने से उसकी हालत नाजुक है और डॉक्टरों ने उसे अपनी देखरेख में रखा है।
हादसे में विदिशा के त्योंदा थानांतर्गत पिपराहा निवासी माखन लोधी की पत्नी रचना (२८), पुत्री राधिका (४), हरप्रसाद लोधी की पुत्री रीना (१२) और पत्नी हीराबाई (५५), प्रीति पत्नी वीरङ्क्षसह लोधी (३३), ओमकार पुत्र हनुमत (६०) घायल हो गए।
मौत के चार घंटे बाद पत्नी का शव लेकर बीएमसी पहुंचा पति
सागर. जैसीनगर के सरखड़ी निवासी विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने पति पर आरोप लगाकर बुधवार रात मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया। महिला की मौत बीएमसी लाए जाने से कुछ घंटे पहले ही हो चुकी थी। मृतका की मां दामाद पर हत्या का आरोप लगा रही थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाते हुए मामला जांच में ले लिया है।
बीएमसी चौकी सूत्रों के अनुसार सरखड़ी निवासी चूरामन साहू अपनी पत्नी राखी साहू (३०) को लेकर आया था जहां डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पाया गया कि महिला की मौत करीब चार घंटे पहले हो चुकी थी। बीएमसी लाने में देरी होने से उसके शरीर में अकडऩ शुरू हो गई थी। राखी की मौत का पता लगते ही कोतवाली थाना क्षेत्र के लच्छू चौराहा निवासी मायके पक्ष के लोग बीएमसी पहुंच गए।
मृतका की मां ने राखी के पति को देखते ही उस पर बेटी को प्रताडि़त करने और हत्या करने के आरोप लगाए। महिला के मायके पक्ष के शोर-शराबे से हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। बीएमसी के गार्ड और पुलिस हंगामे की सूचना पर पहुंचे और महिला के आरोपों के चलते शव को मर्चुरी में रखवाया है। पुलिस ने महिला की मौत के संदिग्ध होने की आशंका के चलते मामला जांच में लिया है।
Published on:
29 Mar 2018 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
