अजब गजब

पति की इस गंदी आदत से पत्नी थी परेशान मांग लिया तलाक, वजह है हैरान करने वाली

पति की ये आदत नहीं आई पत्नी को रास पत्नी थी काफी परेशान अदालत से की तलाक की मांग
2 min read
• •
Apr 13, 2019
divorce
पति की इस गंदी आदत से पत्नी थी परेशान मांग लिया तलाक, वजह है हैरान करने वाली

नई दिल्ली:शादी ( Marriage ) के बंधन को पवित्र बंधन माना गया है। हालांकि, किन्हीं कारणों के चलते ये बंधन कभी-कभी टूट भी जाते हैं। अमूमन आपने तलाक के कई मामले देखे होंगे जिनमें पति-पत्नी के बीच न बनने के कारण तलाक हो जाता है। लेकिन हम जो आपको मामला बताने जा रहे हैं वो मामला सबको हैरान कर रहा है। मामला भोपाल से सामने आया है।

भोपाल ( Bhopal ) के कुटुम्ब न्यायलय की काउंसलर में एक तलाक का मामला आया। जहां एक पत्नी अपने पति के 7-8 दिन तक नहीं नहाने और शेविंग नहीं करने से परेशान है। ऐसे में पत्नी ने न्यायालय में तलाक की गुहार लगाई है। पति की उम्र 25 साल और पत्नी की उम्र 23 साल है जिनकी लगभग एक साल पहले ही शादी हुई थी। भोपाल कुटुम्ब न्यायालय की काउंसलर शैल अवस्थी के मुताबिक, आपसी पारस्परिक सहमति से विवाह विच्छेद के लिए इस दंपति ने मामला दायर किया है। न्यायालय ( court ) ने दोनों को निर्देश दिया है कि अगर उन्हें तलाक चाहिए तो अगले 6 महीने तक दोनों को अलग-अलग रहना होगा। इसके बाद ही तलाक का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

शैल के अनुसार, महिला का कहना है कि उसके पति के शरीर से बदबू आती है क्योंकि वो लगातार नहीं नहाता। उससे जब भी नहाने के लिए कहते हैं तो वो शरीर और कपड़ों में इत्र लगाता है। शैल ने बताया कि ये एक महीना पुराना केस है और अब ये फाइनल हो चुका है। हिन्दू विवाह अधिनियम 13 बी पारस्परिक सहमति से विवाह विच्छेद के तहत कुटुम्ब न्यायालय में मामला फाइल हुआ है। 6 महीने बाद दोनों को तलाक ( divorce ) मिल जाएगा।

Published on:
13 Apr 2019 05:43 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते