अजब गजब

पति की दूसरी बीवी को घोड़ी बुलाकर बुरी फंसी महिला, हुई इतने साल की जेल

पत्नी को कमेंट करना पड़ा महंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार मामला बेहद हैरान करने वाला
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2019, 5:08 PM IST
ex husband
पति की दूसरी बीवी को घोड़ी बुलाकर बुरी फंसी महिला, हुई इतने साल की जेल

नई दिल्ली: दुबई से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को चौंका दिया। दरअसल, दुबई ( Dubai ) में अपने पहले पति की नई बीवी को फेसबुक पर घोड़ी कहना एक महिला को काफी महंगा पड़ा। इस ब्रिटिश महिला को दो साल कैद की सजा मिली है। अपने पहले पति के अंतिम संस्कार से लौट रही लालेह शाहर्वेश (55) को दुबई के एयरपोर्ट ( airport ) से गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, महिला ने साल 2016 में अपने पहले पति द्वारा फेसबुक ( Facebook ) पर साझा की गई दूसरी शादी की तस्वीर पर दो टिप्पणियां की थीं। इस मामले में तीन साल बाद आए अदालत के फैसले में उसे दो साल कैद की सजा सुनाई गई। रिपोर्ट के अनुसार, शाहर्वेश और उसके पूर्व पति की शादी 18 साल पहले हुई थी। शादी के बाद वो 8 महीने तक संयुक्त अरब अमीरात में रुकी थी।

अपनी बेटी के साथ महिला ब्रिटेन ( Britain ) लौट गई और उसका पति संयुक्त अरब अमीरात में ही रुक गया, जिसके बाद इनका तलाक हो गया। फेसबुक पर एक तस्वीर से महिला को अपने पहले पति की दूसरी शादी करने का पता चला।

महिला ने उन तस्वीरों पर फारसी में दो टिप्पणियां की, जिसमें से एक था मूर्ख! तुमने इस घोड़ी के लिए मुझे छोड़ दिया, मुझे आशा है कि तुम धरती में समा जाओगे। संयुक्त अरब अमीरात के साइबर अपराध कानून के अनुसार, सोशल मीडिया ( social media ) पर यदि कोई व्यक्ति किसी के लिए अपशब्द का प्रयोग करता है तो उसे जेल की सजा के साथ हर्जाने का भुगतान भी करना पड़ता है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते