अजब गजब

रात के अंधेरे में लड़की रोज करती थी ये काम, फिर भयानक दर्द ने खोला यह राज

हमारी दिनचर्या में सबसे अधिक दखल मोबाइल का है। लड़की की उम्र है 25 साल। जांच रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा।
2 min read
• •
Feb 20, 2019
woman always uses phone with full brightness suffers 500 holes cornea
रात के अंधेरे में लड़की रोज करती थी ये काम, फिर भयानक दर्द ने खोला यह राज

नई दिल्ली। आज के समय में हमारी दिनचर्या में अगर सबसे अधिक दखल किसी चीज का है तो वह है मोबाइल। मोबाइल की वजह से जिंदगी जितनी आसान हुई है, उतना ही इससे नुकसान भी हो रहा है। दरअसल, मोबाइल में ढेरों ऐसे ऐप्स होते हैं, जिन पर हम रोजाना घंटों समय बिताते हैं, इसका सीधा नुकसान हमारे स्वास्थ्य पर होता है और सबसे अधिक नुकसान हमारी आंखों को होता है। आज हम ये बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि ऐसा ही एक बहुत खतरनाक मामला ताइवान में सामने आया है।

हर वक्त मोबाइल पर रहती थी एक्टिव

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, एक 25 साल की लड़की लगातार मोबाइल का उपयोग करती थी। जिससे उसकी आंखें तो खराब हुईं ही। साथ ही आंखों के कॉर्निया में 500 छेद हो गए। माना जा रहा है कि यह लड़की मोबाइल की ब्राइटनेस को फुल मोड में रख कर यूज करती थी। जिससे उसके साथ यह घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक यह लड़की प्रोफेशन के सेक्रेटरी है। जिसे अपने काम के चलते मोबाइल से फटाफट मेल, मैसेज और कॉल का जवाब देना पड़ता है। इसके लिए उसे हर वक्त मोबाइल पर एक्टिव रहना होता था।

ऐसे आई सच्चाई सामने

25 साल की इस लड़की को इस बात की जानकारी तब हुई जब उसे अपनी आंखों में कुछ दिक्कत महसूस हुई। इसके बाद उसने कई आई स्पेशलिस्टों को दिखाया। जहां से जो सलाह मिली उसको अपनी दिनचर्या में शामिल किया साथ ही डॉक्टरों द्वारा सुझाई गई आई ड्रॉप्स को भी इस्तेमाल किया लेकिन उसे इसका कुछ भी फायदा नहीं मिला, बल्की धीरे-धीरे करके आंखों में दर्द और ब्लडशॉट (आंखों में खून वाली नसें) होने लगा। इतना ही नहीं दिखने में भी दिक्कत होने लगी। इतना सब होने के बाद फिर से जब जांच कराई गई तो पता चला कि लड़की की बाईं आंख के कोर्निया में 500 छेद हो चुके हैं। फिलहाल लड़की का इलाज जारी है।

Published on:
20 Feb 2019 12:52 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते