अजब गजब

इमरजेंसी में मरीज को लेने पहुंची थी मेडिकल टीम, एंबुलेंस लेकर फरार हो गई महिला, और फिर…

अमरीका के ओरेगन राज्य में 37 साल की एक महिला उस वक्त एक एंबुलेंस को लेकर भाग निकली, जब एंबुलेंस इमरजेंसी में एक मरीज को लेने पहुंची थी।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 5:12 PM IST
omg
इमरजेंसी में मरीज को लेने पहुंची थी मेडिकल टीम, एंबुलेंस लेकर फरार हो गई महिला, और फिर...

नई दिल्ली: अमरीका के ओरेगन राज्य में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 37 साल की एक महिला उस वक्त एक एंबुलेंस को लेकर भाग निकली, जब एंबुलेंस इमरजेंसी में एक मरीज को लेने पहुंची थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने एंबुलेंस का पीछा किया। पुलिस ने करीब 40 किलोमीटर तक दौड़ाने के बाद महिला को पकड़ लिया।

इमरजेंसी में मरीज को लेने पहुंची थी एंबुलेंस


एंबुलेंस इमरजेंसी में एक मरीज को लेने पहुंची थी। मेडिकल टीम घर के अंदर मरीज को अस्पताल ले जाने तक सीपीआर दे रही थी। इसी दौरान वुड नाम की महिला वहां पहुंची और एंबुलेंस में लेकर भाग निकली। एंबुलेंस जाते ही मेडिकल टीम की हालत खराब हो गई, क्योंकि वह मरीज को इमरजेंसी में लेने पहुंचे थे। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने करीब 40 किलोमीटर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह नहीं रुकी। आखिरकार पुलिस ने एंबुलेंस के टायर को पंचर कर दिया और महिला को गाड़ी रोकनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने से घेर कर हिरासत में ले लिया।

महिला ने नहीं मानी अपनी गलती, मेडिकल टीम को ठहराया जिम्मेदार

पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की और एंबुलेंस लेकर फरार होने पर सवाल किया तो उसने अपनी गलती भी नहीं मानी। यही नहीं उसने उल्टा मेडिकल टीम को गुनहगार बताते हुए कहा कि उन्हें एंबुलेंस को खुला नहीं छोड़ना चाहिए था। यही नहीं महिला ने खुद को एक बेहतरीन ड्राइवर बताया। उसने कहा कि उसने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।

पहले से दर्ज है आपराधिक केस


जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला पर इससे पहले भी कानून तोड़ने के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल, महिला को इस हरकत का अंजाम भुगतना पड़ा। इस मामले को लेकर महिला के खिलाफ 13 चार्ज लगाए गए हैं, जिनमें लापरवाही से ड्राइविंग, पैरामेडिक्स के साथ हस्तक्षेप और आपराधिक गतिविधी जैसे कई आरोप शामिल हैं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते