पति द्ववारा अपने दोस्तों को किए गए मैसेज को देखकर महिला का दिल ऐसा टूटा कि उसने उसे छोड़ने का फैसला ले लिया।
नई दिल्ली: आॅस्ट्रेलिया में एक महिला तब बेहद हैरान रह गई जब उसकी नजर अपने पति के मोबाइल से किए हुए मैसेज पर पड़ गई। पति द्ववारा अपने दोस्तों को किए गए मैसेज को देखकर महिला का दिल ऐसा टूटा कि उसने उसे छोड़ने का फैसला ले लिया। उसने इस मैसेज को पढ़ने के एक सप्ताह बाद पति को तलाक दे दिया और अपने दो साल के बच्चे के साथ उससे अलग हो गई।
बच्चा होने के बाद पति के व्यवहार में आया बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने बताया कि शादी के बाद वह अपने पति के साथ खुश थी। उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जो अब दो साल का है। बच्चा होने के बाद पति के अंदर बदलाव होने शुरू हो गए। वह मुझे अपने काम के बारे में नहीं बताता था। वह कहां और क्यों जा रहा है, इसके बारे में भी बताना जरूरी नहीं समझता था। परिवार के प्रति उसका जरा सा भी इंटरेस्ट नहीं रह गया था। शादी एक बोझ सी लगने लगी थी।
फोन चेक किया तो उड़े होश
महिला ने बताया कि उसका पति एक दिन रात में देर से घर आया और बिना कुछ बात किए सो गया। सुबह जब वह सोकर उठा तो सीधा बाथरूम में नहाने चला गया। जब वह बाथरूम में था, तभी उसके फोन की मैसेज रिंग बजी। मैंने जरूरी समझकर मोबाइल के मैसेज को चेक कर लिया। उसने देखा कि पति ने मैसेज में उसे 'SWMBO' कहा था। उसने एक मैसेज के रिप्लाई में कहा था, ''SWMBO आज रात मुझे इसकी इजाजत नहीं देगी।''
महिला ने कहा- मुंह पर तमाचे जैसा था ये नाम
जब मैंने उससे इसका फुल फॉर्म पूछा तो उसने बड़े ही साधारण तरीके से जवाब दिया कि इसका मतलब 'She Who Must Be Obeyed' है। महिला ने कहा कि ये बात उसके लिए मुंह पर तमाचे जैसी थी। क्योंकि ये मामला आदेश का पालन करना या अनुमति लेना नहीं था, बल्कि ये एक रिस्पेक्ट है जो पति—पत्नी के बीच जरूर होनी चाहिए, लेकिन उसका पति इसे समझ नहीं सका।