24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विमान के अंदर लड़के ने एयर होस्टेस को किया प्रपोज, फिर हुआ ये सब

वीडियो वायरल होने के बाद चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने बीते 10 सितंबर को एयर होस्टेस को बर्खास्त कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 17 Sep 2018, 5:18 PM IST

omg

विमान के अंदर लड़के ने एयर होस्टेस को किया प्रपोज, फिर हुआ ये सब

नई दिल्ली: चीन में एक एयर होस्टेस को ब्वॉयफ्रेंड का प्रपोज करना भारी पड़ गया। एयर होस्टेस का ब्वॅायफ्रेंड शादी के लिए प्रपोज करने के लिए प्लाइट में चढ़ गया था। टेक आॅफ करने के आधे घंटे बाद वह घुटनों पर बैठा और रोमांटिक अंदाज में एयर होस्टेस को शादी के लिए प्रपोज किया। उसने भी बिना किसी देरी के लड़के का प्रपोजल एक्सेप्ट करते हुए उसे गले लगा लिया। इस पूरी घटना का विमान में मौजूद किसी यात्री ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने बीते 10 सितंबर को एयर होस्टेस को बर्खास्त कर दिया।

कई महीनों से रिलेशनशिप में थे लड़का-लड़की

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कई महीनों से रिलेशनशिप में थे। लड़का, लड़की को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए कोई अनोखा तरीका ढूंढ रहा था। वह फ्लाइट में चढ़ा और टेक ऑफ के बाद गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया।

एयर होस्टेस को नौकरी से धोना पड़ा हाथ

बताया जा रहा है कि ये वाक्या मई महीने में हुआ था। हाल में ही इसका पूरा वीडियो किसी यात्री ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 10 सितंबर को एयर होस्टेस को निकाल दिया गया। एयरलाइंस की ओर से कहा गया कि एयर होस्टेस ने यात्रियों की सेफ्टी को दरकिनार किया था। उन्होंने कहा कि एयर होस्टेस का ऐसा बर्ताव ठीक नहीं है। वो यात्रियों की सेफ्टी को छोड़ पर्सनल काम में बिजी थीं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया


बता दें, इस मामले में फिलहाल एयर होस्टेस का पक्ष सामने नहीं आया। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स जरूर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लड़की ने अपने ब्वाॅयफ्रेंड की भावनाआें की कद्र की आैर प्रपोजल एक्सेप्ट कर अच्छा किया। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि काम के समय एेसा नहीं करना चाहिए था।