अजब गजब

1,000 फीट की ऊंचाई से गिर गया था महिला का Phone , फिर हुआ कुछ ऐसा कि हैरान रह जाएंगे आप

अमेरिका की एक महिला सरविंदर नाबेरहॉज़ का iPhone एक प्लेन से 1 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया था।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 1:46 PM IST
Feature image

नई दिल्ली। अक्सर सुनने में आता है कि सफर के दौरान या फोटो लेते वक्त लोगों का फोन हाथ से छूटकर गिर गया। खाफी तलाश करनेे के बाद भी खोया हुआ फोन वापस नहीं मिलता। थाने मेें FIR लिखवाने के बाद पुलिस भी इसे ढ़ूंढ़ने में असफल रहती है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका फोन 1 हजार फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद भी मिल गया। जानकारी के लिए बता दें कि, अमेरिका की एक महिला सरविंदर नाबेरहॉज़ का iPhone एक प्लेन से 1 हजार फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया था। इसके बाद उस महिला ने Find My iPhone ऐप की मदद से अपने फोन को ढूंढ निकाला और जब फोन मिला तो वह खुद चौंक गई। क्योंकि उतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी फोन पर किसी भी तरह का कोई स्क्रैच नहीं था और फोन पूरी तरह से पहले की तरह ही काम कर रहा था। दरअसल, सरविंदर अपनी दोस्त डोना जॉनसन के साथ एक विंटेज प्लेन में सफर कर रही थीं।

इसी दौरान वह अपने आईफोन से फोटो लेे रही थीं और तभी जोर से आए हवा के झोंके की वजह से उनका फोन नीचे गिर गया। इसके बाद जब प्लेन लैंड हुआ तो सरविंदर ने Find My iPhone ऐप की मदद से अपने आईफोन के लोकेशन का पता लगाया और उस फोन को ढूंढ निकाला। सरविंदर ने बताया कि, वे जब ऐप के बताए गए लोकेशन पर पहुंची तो उनका फोन वहां मिल गया। उनका फोन वहां मौजूद घास पर गिरा था, जिस वजह से फोन को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

ऐसे काम करता है Find My iPhone ऐप

इस ऐप की मदद से खोया हुआ फोन वापस ढूंढा जाता है। इस ऐप के जरिए अपना फोन ढूंढने के लिए डिवाइस पर यह ऐप ऑन होना चाहिए। आपको इसके लिए सेटिंग पर जाकर एप्पल आईडी पर क्लिक करना होगा और फिर iCloud पर जाना होगा। इसके बाद आपFind My iPhone पर क्लिक करें और उसे ऑन कर दें।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते