नई दिल्ली। कुछ लोग मानते हैं कि भूत-प्रेत और आत्माएं होती हैं और कुछ लोग इनका वजूद नहीं मानते भूत-प्रेत और आत्माओं को लेकर लोगों के बीच हमेशा मतभेद रहे हैं। लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं कि वह विज्ञान की समझ के भी परे होती हैं। ऐसी घटनाओं के पीछे लोग किसी दूसरी शक्तियों का हाथ मानते हैं। यमन में भी एक ऐसी ही घटना हुई जिसे देखकर वहां के लोग हैरान रह गए। कहते हैं ‘मरने से पहले अगर किसी इंसान की आखिरी इच्छा पूरी न हो पाए तो उसकी आत्मा को शांति नहीं मिल पाती और दर-बदर इसी संसार में घूमती रह जाती है। बहुत से ऐसे लोग है जो आज भी भूत-प्रेत जैसी बातों पर यकीन नहीं करते तो वहीँ कुछ लोग ऐसे भी है जिनका मानना है कि, ‘अगर इस दुनिया में भगवान है, तो भूत-प्रेत भी है। घटना यमन के धाफर गांव की है। यहां के लागों का कहना है यहां एक लड़की की कब्र से खुशबू आती है, जबकि लड़की को कई साल पहले दफनाया गया जा चुका है। सिर्फ इतना ही नहीं इस लड़की की लाश भी सड़ी-गली नहीं बल्कि वैसी ही है जैसा उसे दफनाया गया था।