अजब गजब

हीरे के अंडे दे रही ये मुर्गी, महिला ने कहा- “मुझसे ज्यादा लकी कोई नहीं”

शादी के कुछ दिन पहले इस महिला को एक अंडे से ऐसी चीज़ हाथ लगी जिसकी कोई सिर्फ कल्पना ही कर सकता है।
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2018, 11:41 AM IST
woman found diamond in egg said i am fortunate
हीरे के अंडे दे रही ये मुर्गी, महिला ने कहा- "मुझसे ज्यादा लकी कोई नहीं"

नई दिल्ली। बच्चे-बच्चे ने सोने के अंडे देने वाली मुर्गी की वो कहावत तो सुनी ही होगी। यह सिर्फ कहावत मात्र है लेकिन क्या हो जब यह बात सच हो जाए? आज हम आपको एक ऐसी औरत के बारे में बताएंगे रातों-रात जिसकी किस्मत एक अंडे ने बदलकर रख दी। जी हां, जानने में थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन यह सच है। लंदन में रहने वाली 40 साल की शैली थॉमसन नाम की इस महिला की कुछ ही समय बाद शादी होने वाली थी। शादी के कुछ दिन पहले इस महिला को एक अंडे से ऐसी चीज़ हाथ लगी जिसकी कोई सिर्फ कल्पना ही कर सकता है। एक रात इस महिला ने रोजाना की तरह खाने के लिए अंडा उबाला। इसके बाद जब उनसे उसे छीलकर खाना शुरू किया तो उसके मुंह में जैसे कोई कंकड़ आकर फंसा। जब शैली ने इस परशान कर रहे कंकड़ को अपने मुंह से निकाला तो वह दंग रह गई।

diamond in egg said i am fortunate" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/23/naw_3297253-m.jpg">

हीरे को देख जौहरी की थी ये प्रतिक्रिया...


एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शैली ने बताया कि उसके मुंह से एक हीरे का टुकड़ा निकला और जब वह उसे जौहरी के पास उसकी गुणवत्ता के लिए ले गई तो उसने उसे हीरे होने की बात से इंकार किया लेकिन बताया कि वह कोई बेशकीमती पत्थर हो सकता है। इसके बाद भी शैली नहीं मानी और उसने शैली ने ये दावा किया है कि वह डायमंड ही है। शैली ने बताया कि जैसे की उसके हीरे होने की बात सच हो जाएगी वो उसकी तुरंत अंगूठी बनवा लेंगी। शैली का कहना है कि उनकी शादी से कुछ पहले इस हीरे का मुर्गी के अंडे से निकलने से वह खुद के काफी सौभाग्यशाली मान रही थीं और इसका इस तरह से मिलाना उनको किसी अच्छी बात की तरफ इशारा कर रहा है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते