नई दिल्ली। हंगरी की विमान कंपनी विज़ एयर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला यात्री विमान की गैलरी में ही टॉयलेट करने के लिए बैठ गई। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही महिला ने वहीं टॉयलेट कर दिया। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें महिला को प्लेन की गैलरी में टॉयलेट करते हुए देखा गया। इस घिनौनी हरकत के लिए जब महिला से पूछताछ की गई तो महिला ने कहा कि विमान के क्रू मेंमर्स ने महिला को वॉशरूम जाने से रोक दिया था, जिसकी वजह से उसे विमान की गैलरी में ही टॉयलेट करना पड़ा।