अजब गजब

शॉपिंग के लिए सुपरमार्केट को किराए पर लेती है ये महिला, जानिए क्या है वजह

अमेरिकी में रहने वाली एक महिला को कीटाणुओं से इतना डर लगता है कि वह लोगों को संपर्क में आना कतई पसंद नहीं करती। इसके चलते वह घर की शॉपिंग के लिए सुपरमार्केट को किराए पर ले लेती है।
2 min read
• •
Nov 21, 2021
woman rent out supermarket for shopping, know all about
woman rent out supermarket for shopping, know all about

नई दिल्ली। दुनियाभर में लोगों को अलग-अलग चीजों का फोबिया होता है। कोई ऊंचाई से डरता है तो किसी को पानी या आग का खौफ होता है। लेकिन अमेरिकी में रहने वाली एक महिला को कीटाणुओं से इतना डर लगता है कि वह लोगों को संपर्क में आना कतई पसंद नहीं करती। इसके चलते वह घर की शॉपिंग के लिए सुपरमार्केट को किराए पर ले लेती है।

कीटाणुओं से बचने के लिए करती है ऐसा काम
जानकारी के मुताबिक अमेरिका की एम्मा को कीटाणु से ऐसा खौफ है कि लोगों से दूरी बनाकर रखती हैं। इसके साथ ही वे जब भी खाने-पीने की शॉपिंग के लिए जाती हैं, तो कीटाणुओं से बचने के लिए वो पूरा सुपरमार्केट ही किराए पर ले लेती हैं, जिससे वो लोगों के संपर्क में आने से बच सकें।

लोगों से मिलना कर दिया बंद
एम्मा बताती हैं कि वो अपने पति लुकस के साथ हर हफ्ते एक-डेढ़ घंटे के लिए सुपरमार्केट को किराए पर ले लेती हैं। वे सुपरमार्केट के मालिक को पैसे देती हैं और उस अवधि के लिए मार्केट को अन्य लोगों के लिए बंद करने का अनुरोध करती हैं। इसी बीच में एम्मा तसल्ली से खाने-पीने की शॉपिंग करके लाती हैं, जो हफ्ते या 10 दिन के लिए पर्याप्त होती है। एम्मा का कहना है कि इसके चलते उन्होंने लोगों से मिलना भी बंद कर दिया है।

टिकटॉक पर बताई अपनी कहानी
एम्मा ने अपने TikTok अकाउंट @itsacretelife से ये कहानी शेयर की है। वो बताती हैं कि मेरे इस डर की वजह से मैं परिवार के साथ छुट्टियां मनाने नहीं जाती और न ही रेस्टोरेंट या बाहर का खाना खाते हैं। उनकी ज़िंदगी एम्मा के जर्मोफोबिया की वजह से सामान्य लोगों की तरह नहीं चलती।

इस बारे में एम्मा का कहना है कि वो पूरी तरह से सामान्य हैं, सिर्फ उन्हें कीटाणुओं से नफरत है। ईश्वर की कृपा से उनके पास इतने पैसे हैं कि वो शॉपिंग के लिए सुपरमार्केट को किराए पर ले सकती हैं। अगर उनके पास पैसे नहीं होते तो बड़ी मुश्किल हो जाती।

Published on:
21 Nov 2021 06:23 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते