नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान करने के बाद से यह मुद्दा चर्चा में है। विपक्ष इसे किसानों की जीत बता रहा है और साथ ही सरकार को किसान आंदोलन से सबक लेने की सलाह भी दे रहा है। इसी बीच कृषि मंत्री के एक बयान से लोगों के मन में सरकार की मनसा पर शक पैदा कर दिया है। दरअसल, कृषि मंत्री कमलपटेल का कहना है कि कृषि कानून वापस लाए जाएंगे। इसके बाद से विपक्ष सरकार पर हमलावर है।
सरकार पर भरोसा नहीं
इस मामले पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान जरूर कर दिया है, लेकिन अभी हम सरकार के इस वादे पर भरोसा नहीं कर सकते। ऐसे भाजपा सरकार ने जनता से कई वादे किए हैं, जिन्हें वो आज तक पूरा नहीं कर सकी। जब तक कृषि कानूनों को लेकर संसद में निर्णय नहीं हो जाता, तब तक इनका भरोसा नहीं किया जा सकता है।