अजब गजब

घर के बाहर लगी बेंच पर अक्सर बैठा दिखता था ‘वो’, Video देखते ही उड़ गए होश

कनाडा के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में ऐसी तस्वीर कैद हुई, जिसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए।

less than 1 minute read
घर के बाहर लगी बेंच पर अक्सर बैठा दिखता था 'वो', CCTV फुटेज देखा तो सामने आई ऐसी हकीकत

नई दिल्ली: कनाडा के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में ऐसी तस्वीर कैद हुई, जिसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए। दरअसल, एक शख्स को पहले अपने घर के बाहर कुछ अजीब सी आहट हुई। उसने बाहर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था। वह जैसे ही अंदर आने लगा घर की घंटी बजी। इसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था।

वीडियो में दिखी ऐसी चीज, उड़ गए होश

ये भी पढ़ें

महिला ने लिफ्ट में बच्ची के साथ की हैवानियत, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो

46 वर्षीय मेनी पितकोसिया कनाडा में एक बड़े से घर में अपनी बेटी के साथ रहती हैं। बुधवार दोपहर वह अपने एक पार्सल का इंतजार कर रही थीं। अचानक कुछ आहट हुई तो उनका कुत्ता दौड़ते हुए दरवाजे के पास पहुंचा। इसके बाद घंटी बजती है। मेनी गेट खोलने पहुंचती है, लेकिन वहां कोई नहीं होता है। वह वापस घर के अंदर आ जाती है। इसके बाद अचानक उनके मोबाइल पर डोर बेल अलार्म एक्टिवेशन का नोटिफिकेशन आता है। जैसे ही मेनी वीडियो प्ले करती हैं उसमें एक अजीब सी आकृति दिखती है।

पड़ोसियों को बेंच पर अक्सर दिखती था 'वो'

मेनी ने बताया कि उनके पड़ोसी अक्सर उनसे घर के दरवाजे के पास रखी बेंच के बारे में पूछा करते थे। पड़ोसियों को ऐसा लगता था कि उस बेंच पर कोई शख्स बैठा रहता। मेनी को यह बेंच किसी ऐसे शख्स ने दी थी जो उनके दिल के बेहद करीब था और अब इसकी मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यह बेंच तोहफे में दी थी वह कभी हमारे पड़ोस में रहा करते थे और पिता जी के गुजरने के बाद वह हर मौके पर हमारी मदद किया करते थे। मेनी की मानें तो अंकल के साथ आखिरी बार जब बात हुई थी तो हम बेंच पर ही बैठे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि यह आकृति अंकल की आत्मा की थी।

ये भी पढ़ें

सांप से इस बात का बदला लेना चाहता था शख्स, किया ऐसा काम की कांप जाएगी रुह
Updated on:
16 Nov 2018 03:55 pm
Published on:
16 Nov 2018 03:52 pm
Also Read
View All