अजब गजब

भीषण कार हादसे में उखड़ गया था कान, फिर कुछ समय बाद हाथ में उग आया वही कान

Shamika Burrage जो सेना की एक जवान हैं, अपने परिवार से मिलकर वापस जा रही थी।
2 min read
• •
May 11, 2018
ear

नई दिल्ली। साल 2016 में एक भीषण कार हादसे में एक महिला जवान ने अपना एक कान खो दिया था। लेकिन अब महिला जवान को डॉक्टर नया कान दे दिया है। सुनने में बड़ा ही अजीब लग रहा है न, हमें भी लगा था। लेकिन सच यही है, जो थोड़ा बहुत नहीं बल्कि बहुत ज़्यादा अटपटा है। बता दें कि डॉक्टरों ने जवान की पसलियों से नरम हड्डी लेकर, ये नया कान विकसित किया है जो उसके हाथ की त्वचा के नीचे उग रहा है।

Shamika Burrage जो सेना की एक जवान हैं, अपने परिवार से मिलकर वापस जा रही थी। तभी उनकी कार का टायर फट गया, जिससे एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में Shamika का बायां कान उखड़ गया था। अमेरिकी सेना का मेडिकल विभाग अपनी अत्याधुनिक ऑपरेशन के ज़रिए इसे ठीक कर सकते थे। जिसके बाद सेना के डॉक्टरों ने Shamika की पसलियों से नरम हड्डी से कान बना दिया, और उसे विकसित होने के लिए हाथ की त्वचा के नीचे लगा दिया।

अमेरिकी सेना की वेबसाइट पर लिखे गए एक बयान में लेफ्टिनेंट कर्नल Owen Johnson III (इंचार्ज, प्लास्टिक और पुनर्निर्माण सर्जरी) ने कहा कि ये सब समय का खेल था। Shamika ने समय का महत्व रखा, जिसकी वजह से सब संभव हो पाया। कर्नल ने कहा कि नया कान दिखने में काफी सामान्य लग रहा है। पांच साल तक ये पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई Shamika को 5 साल बाद देखेगा, वह उसके कान को देखकर नहीं बता पाएगा कि ये उनका दूसरा कान है।

खास बात ये है कि Shamika के नया कान बिल्कुल सामान्य कान की तरह है। कहने का मतलब ये है कि उनके कान पहले की तरह ही सहनशील होंगे। क्योंकि उनके नए कान में साधारण कान की तरह धमनी, नस और तंत्रिका भी हैं। नया कान पाकर Shamika काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में काफी समय लगा लेकिन अब सब कुछ सामान्य होता जा रहा है।

Published on:
11 May 2018 03:45 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते