
नई दिल्ली। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में तो सुना ही होगा। अगर नहीं सुना तो चलिए हम बता देते हैं। जब कोई पुरुष या महिला शादी के बाद भी किसी अन्य महिला या पुरुष के साथ संबंध रखते हैं तो उसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कहते हैं। आज हम एक ऐसी ही खबर लेकर आए हैं, जिसमें एक पुरुष एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में अपनी बीवी द्वारा ही रंगे हाथों पकड़ा गया। पूरा मामला कोलंबिया के एक एयरपोर्ट का है। जब एक महिला ने अपने पति को उसकी महिला मित्र के साथ रोमांस करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
महिला का पति गर्लफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर था, वे दोनों Cartagena के लिए रवाना होने वाले थे। बता दें कि Cartagena, कोलंबिया की एक चर्चित जगह है, जो अपने समुद्री किनारे के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। वे एयरपोर्ट में चेक-इन के लिए लाइन में खड़े थे। तभी गुस्से से तिलमिलाई महिला ने एयरपोर्ट पर ही अपने पति की महिला मित्र को लाइन से खींच लिया और उसके बाल पकड़ कर पिटाई कर डाली। गर्लफ्रेंड की पिटाई होता देख पति ने कैसे भी करके अपनी पत्नी को अलग किया। गुस्से से तिलमिलाई महिला अपने पति से स्पेनिश भाषा में चिल्ला-चिल्ला कर बात कर रही थी। महिला की भाषा से ऐसा प्रतीत होता है कि वह स्पेन की नागरिक होगी।
गुस्साई महिला ने पति के साथ पकड़ी गई महिला को खूब खरी-खोटी सुनाई। पत्नी ने गर्लफ्रेंड को एयरपोर्ट पर ही सबसे सामने भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं। इसके साथ ही उसने अपने पति को झूठा और धोखेबाज़ कहा। शुरुआत में तो José María Córdova इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रशासन ने कुछ नहीं कहा, लेकिन मामले को बढ़ता देख उन्होंने मामले को खत्म करने का प्रयास किया। ''पति-पत्नी और वो'' के बीच चल रहे इस घमासान का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और पिछले हफ्ते सोशल मीडिया साइट पर अपलोड कर दिया था।
Published on:
11 May 2018 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
