अजब गजब

इस महिला ने बिना डरे निकाली शेरों की परेड, वीडियो देखकर लोग भी रह गए दंग

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में एक महिला बिना डरे बेखौफ होकर शेरों की परेड निकालते हुए दिख रही है। महिला के आगे तीन बेखौफ शेर चल रहे हैं, वहीं महिला उसके पीछे चल रही है। महिला का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2023, 1:09 PM IST
woman_took_out_a_parade_of_lions_without_fear_watch_video.png

जंगल का राजा शेर के बारे में आपने कई किस्से और कहानियां सुनी होंगी। यह सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है, जिसके सामने आते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। गलती से कोई शेर के सामने आ गया तो उसका जिंदा मिलना लगभग नामुमकिन ही है। लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है, उसे देखने के बाद हर कोई दंग रह गया है। वीडियो में एक महिला बिना डरे बेखौफ होकर शेरों की परेड निकालते हुए दिखी है। महिला के आगे तीन बेखौफ शेर चल रहे हैं, वहीं महिला उसके पीछे चल रही है। महिला का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।


वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला किस तरह से शेरों को अपने इशारों पर चला रही है। महिला ने हाथ में एक डंडा ले रखा है। जबकि उसके आगे तीनों शेर एक क्रम में चल रहे हैं। वीडियो में यह देखना सचमुच हैरान करता है। क्योंकि अक्सर ऐसा केस किसी भैंस, बकरी या किसी अन्य जानवर को लेकर देखा जाता है। बता दें कि महिला का नाम डॉक्टर मावेनी है। उन्होंने ट्विटर एक्स पर यह वीडियो पोस्ट किया है।

यह भी पढ़े - यूनिवर्स के इस हिस्से में होती है शराब की बारिश, NASA ने शेयर की जानकारी

डॉक्टर मावेनी ने इस वीडियो के साथ एक अन्य वीडियो और दो तस्वीरों को भी पोस्ट किया है। जिनमें वह शेर और चीता जैसे खूंखार जानवरों के साथ दिख रहीं हैं। उनके दूसरे वीडियो में उनकी गोद में एक शेर का बच्चा है, जिसे गोदी में लिए हुए वह हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। तीसरी तस्वीर में डॉक्टर मावेनी एक चीता के सिर पर हाथ फेरती हुई दिखती हैं। वहीें चौथी तस्वीर में वह हाथ में डंडा लिए हुए खड़ी दिखती हैं।

डॉक्टर मावेनी का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में को अबतक करीब 4 हजार व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही करीब 100 लोगों ने उनके वीडियो को लाइक किया है। लोग भी वीडियो पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का चक्का, अनोखा कारनामा देख नहीं रुकेगी हंसी

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर