अजब गजब

महिला ने निकाला गजब का जुगाड़, साइकिल चलाकर पीसती है गेहूं, देखें मजेदार वीडियो

भारतीय जुगाड़ निकाले में सबसे आगे रहते हैं। कैसी सभी समस्या हो भारतीय उसका समाथान देसी तरीके से निकाल ही लेते है। सोशल मीडिया पर आए दिन कई प्रकार के रोचक वीडियो सामने आते है। इन वीडियो को देखकर कई बार तो इंजिनियर का भी दिमाग घूम जाता है।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2020, 3:12 PM IST
woman using gym cycle jugaad
woman using gym cycle jugaad

भारतीय जुगाड़ निकाले में सबसे आगे रहते हैं। कैसी सभी समस्या हो भारतीय उसका समाथान देसी तरीके से निकाल ही लेते है। सोशल मीडिया पर आए दिन कई प्रकार के रोचक वीडियो सामने आते है। इन वीडियो को देखकर कई बार तो इंजिनियर का भी दिमाग घूम जाता है। इन दिनों एक अनोखा वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला ने जुगाड़ से घर बैठे ही आराम से गेहूं पीस रही है। इसमें वह जिम की साइकिल की मदद से गेहूं को पीसती नजर आ रही है। इसमें महिला की एक्सरसाइज भी हो रही है और गेहूं भी पीस रहे है। इस वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है।

आईएएस ऑफिसर ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ट्विटर पर शेयर किया है। वायरल वीडियो में देखा जाता सकता है महिला जिम की साइकिल से गेहूं पीसती नजर आ रही है। इसमें वह पैडल चलाती है तो गेहूं पिसने लगते हैं। महिला ने एक्सरसाइज के साथ-साथ काम करने के लिए गजब का जुगाड़ भी निकाल लिया है। आईएएस ऑफिसर अवनीष शरण ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गज़ब का आविष्कार। काम भी और कसरत भी। कॉमेंट्री भी शानदार।'

7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है
इस वीडियो में महिला बंदे मातरम से अपनी बात शुरू करती है। महिला कहती है कि ये छोटो सा जिम जो घर पर ही लगा सकते है। आप इससे एक्सरसाइज कीजिए, वजन घटाइए, गेहूं पीसिए और ताजे—ताजे आटे की रोटी बनाइए। इसे कोई भी महिला चला सकती है। वैसे तो इसको पुरुष और बच्चे भी चला सकते है, लेकिन महिलाओं को योगा करने, जिम जाने और टहलने के लिए समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में वह अपने घर पर ही इस प्रकार से एक्सरसाइज कर सकती है और गेहूं को भी पीस सकती है। हालांकि यह वीडियो पिछले महीने का है। इसको 29 अगस्त को पोस्ट किया गया, जिसके अब तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 5 हजार से ज्यादा लाइक्स और 1000 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। यूजर्स इस महिला के जुगाड़ के लिए खूब तारीफ कर रहे है।

Updated on:
27 Sep 2020, 3:12 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते