अजब गजब

अजीबोगरीब प्रथा: भारत के इस गांव में 5 दिनों तक निर्वस्त्र रहती हैं महिलाएं, वजह जान उड़ जाएंगे होश

इस गांव में निभाई जाती है अजीबोगरीब परंपरा औरतें पांच दिनों तक बिना कपड़ों के रहती हैं
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2021, 7:34 PM IST
Women without clothes for five day
Women without clothes for five day

नई दिल्ली। आज हमारा देश भले ही विकसित देशों के बीच गिना जाता है लेकिन हमारे आस-पास कुछ परंपराएं ऐसी (Tradition) हैं, जो हमें काफी पीछे की ओर ले जाती है। अंधविश्वास से जुड़े इस देश में कुछ अजीबों गरीब ऐसी प्रथाए देखने को मिलती है जिनके बार में सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की मणिकर्ण घाटी के पीणी गांव में कुछ ऐसे रीति-रिवाज निभाए जाते हैं। जिसे जानकर आप भरोसा नही कर पाएंगे।

सावन में निभाई जाती है यह परंपरा

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की मणिकर्ण घाटी के पीणी गांव में यह अजीबोगरीब परंपरा सावन के महीने में निभाई जाती है। जहां की महिलायें पांच दिनों में कपड़ा नही पहनती। अगर कोई भी महिला इस पंरपरा को नही निभाती है तो उसके घर में कुछ अशुभ हो सकता है और अप्रिय समाचार सुनाई पड़ सकता है। इसलिए इस गांव के लोग आज भी इस परंपरा को निभा रहे है।

इस रिवाज को निभाने के पीछे का कारण है कि सदियों पहले यहां एक राक्षस सुंदर कपड़े पहनने वाली औरतों को उठा ले जाता था, जिसका अंत इस गांव में देवताओं ने किया। मान्यता है कि लाहुआ देवता आज भी गांव में आते हैं और बुराइयों से लड़ाई लड़ते हैं.

वक्त के साथ हुए हैं बदलाव
हालांकि समय के साथ इसमें बदलाव आया है। अब इस परंपरा को निभाने के लिए महिलाएं पांच दिनों तक पूरे कपड़े नहीं उतारती बल्कि इसकी जगह बेहद ही पतला कपड़ा पहनती हैं। पहले के समय में यहां कि महिलाओं को पांच दिनों तक निर्वस्त्र रहना पड़ता था। इतना ही नही इन पांच दिनों तक महिलाओं को किसी तरह का जश्न, कार्यक्रम और यहां तक कि हंसना भी मना था। महिलाएं इन दिनों खुद को समाज से बिल्कुल अलग कर लेती हैं।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर