अजब गजब

एक गांव ऐसा जहां आज भी महिलाओं को नहीं है वोट डालने की परमिशन, जिसने किया उसका होता है ये हश्र

आपको जानकार हैरानी होगी कि इस गांव के पुरुषों ने सन 1947 से ही महिलाओं के पर वोट डालने को लेकर रोक लगा रखी है।
2 min read
• •
Jul 23, 2018
Women vow to defy men who banned their vote in Pakistan village
एक गांव ऐसा जहां आज भी महिलाओं को नहीं है वोट डालने की परमिशन, जिसने किया उसका होता है ये हश्र

नई दिल्ली। इस प्रगतिशील दुनिया में आज भी एक ऐसा गांव बस्ता है जहां की महिलाएं वोट नहीं डालती। ये गांव बसा है पाकिस्तान में जहां के लोकतंत्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार तो मिला हुआ है, लेकिन फिर भी पाकिस्तान के मोहरी पुर गांव की महिलाओं को वोट डालने की इजाजत नहीं है। आपको बता दें, ऐसा इसलिए, क्योंकि इस गांव के पुरुष नहीं चाहते कि कोई भी महिला चुनाव में किसी तरह की भागीदारी दिखाए। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस गांव के पुरुषों ने सन 1947 से ही महिलाओं के पर वोट डालने को लेकर रोक लगा रखी है। यहां की महिलाएं पुरूषों के इस आदेश का पालन हंसी खुशी करती भी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगर कोई महिला वोट डालने जाती भी है तो उसे पृष्ठों द्वारा प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है।

गौरतलब है कि, गांव के मुखिया जिनका नाम मलिक खादिम हुसैन है का कहना है कि महिलाओं का वोट न करने की अनुमति अब यहां के एक रिवाजों में से है। उनका कहना है कि, पुरुषों का मानना है कि महिलाएं अगर वोट देंगी तो यह एक तरह से उनका अपमान होगा। इसी तरह महिलाएं अपने बड़ों के फैसलों का पालन करती हैं और वोट नहीं देती। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यहां की महिलाएं कहती हैं कि अगर वे खुद अकेले वोट देने जाएंगी, तो उधर लड़ाई होगी, उन्हें मारना शुरू कर दिया जाएगा, और उनकी ताउम्र इज्जत नहीं की जाएगी। हालांकि इस गांव की तस्वीर 25 जुलाई को होने वाले चुनावों के वक्त इस बार बदल सकती है लेकिन इस तस्वीर को बदलने में पाकिस्तान के चुनाव आयोग को बड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। पाकिस्तान के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस बार प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम 10 प्रतिशत वोटर्स महिलाएं होनी चाहिए, नहीं तो चुनाव के परिणाम रद्द कर दिए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि, पाकिस्तान में 25 जुलाई को चुनाव होने वाले हैं आयोग ने साथ ही यह जानकारी भी दी कि करीब 20 मिलियन नए वोटर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है, इनमें से 9.13 मिलियन महिला वोटर्स हैं।

Published on:
23 Jul 2018 08:40 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते