अजब गजब

इस महिला के नाखूनों की लंबाई जानकर उड़ जाएंगे होश, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है नाम

महिला के नाखून कोई आम नाखून नहीं बल्कि इतने बड़े हैं, जितना किसी शख्स की लंबाई भी न हो।
2 min read
• •
Jul 09, 2018
omg
इस महिला के नाखूनों की लंबाई जानकर उड़ जाएंगे होश, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है नाम

नई दिल्ली: अक्सर लोगों के अजीबोगरीब शौक उन्हें फेमस कर देते हैं। कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ, जिसने अपने नाखून बढ़ाकर गिनीज बुक आॅफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया। जी हां, इस महिला के नाखून कोई आम नाखून नहीं बल्कि इतने बड़े हैं, जितना किसी शख्स की लंबाई भी न हो। हैरत में पड़ गए न। आइए जानते हैं आखिर कौन है ये महिला।

दुनिया की सबसे लम्बे नाख़ून वाली महिला


हम बात कर रहे हैं क्रिस वाल्टन की, जिन्हे दुनिया की सबसे लम्बे नाख़ून वाली महिला कहा जाता है। क्रिस का नाम साल 2012 में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था। क्रिस के नाख़ून 10 फीट 2 इंच लम्बे हैं। इन नाखूनों को देखकर हर कोई हैरत में पड़ जाता है। अपने इन्हीं नाखूनों की वजह से वह आज पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उन्हें लोग खूब पसंद भी करते हैं।

किसी भी काम को करने में नहीं होती परेशानी


अगर आप ये सोच रहे हैं कि क्रिस को अपने इन बड़े नाखूनों की वहज कोई परेशानी होती होगी तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल, वह इतने बड़े नाख़ून होने के बाद भी सभी काम बहुत ही आसानी से कर लेती हैं। कार चलने से लेकर खाना बनाने तक सभी काम वह आसानी से कर लेती हैं। जानकारी के मुताबिक, वह पियानो भी काफी अच्छा बजाती हैं।

श्रीधर के नाखूनों की लंबाइर् थी 909.9 सेंटीमीटर

बता दें, इसी तरह भारत में 78 साल के श्रीधर नाम के एक शख्स ने अपने नाखून बढ़ाकर 909.9 सेंटीमीटर कर लिए थे। उन्होंने स्कूल के समय से ही अपने नाखून बढ़ाना शुरू कर दिया था। उनके नाखून बड़े होने लगे तो टीचर्स और घरवालों ने इसका विरोध किया, लेकिन वह अपने फैसले पर टिके रहे। उन्होंने कहा कि लंबे नाखूनों की वजह से लोग उनसे नाराज रहने लगे, घरवालों ने भी कपड़े धोने बंद कर दिए। वह खुद ही अपने कपड़े धोते थे। लंबे नाखूनों की वजह से नौकरी मिलना भी मुश्किल हो गया था।

Published on:
09 Jul 2018 01:05 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते