28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेडीज कोच में बैठी महिलाअों को देखकर अश्लील इशारे करने लगा शख्स, फिर लड़की ने किया ये

पश्चिम बंगाल के बंडेल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के लेडीज कोच के सामने एक शख्स अचानक करने लगा गंदी हरकत, फिर एक लड़की ने जो किया उसने सबको हैरान कर दिया।
2 min read
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Jul 09, 2018

omg

लेडीज कोच में बैठी महिलाअों को देखकर अश्लील इशारे करने लगा शख्स, फिर लड़की ने किया ये

नई दिल्ली: रविवार का दिन था। पश्चिम बंगाल के बंडेल रेलवे स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन आकर रुकी। एक कोच जिसमें हर उम्र की महिलाएं बैठी थीं। बाहर की ओर कोच के ठीक सामने एक शख्स खड़ा था। शुरुआत में सब नॉर्मल था, लेकिन अचाकन उसने महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। पहले तो सभी ने अपने आंखें फेर लीं, लेकिन कोच में बैठी करीब 20 साल की एक लड़की से ये बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने जो किया सबने उसका साथ दिया।

लड़की ने शख्स की गंदी हरकत को किया लाइव


लड़की ने इस गंदी हरकत के खिलाफ आवाज उठाते हुए अपना मोबाइल निकाला और फेसबुक पर पूरी घटना का लाइव करना शुरू कर दिया। उसने कहा ‘इन दिनों सभी को सबूत चाहिए होता है, इसलिए मैंने घटना का फेसबुक लाइव करने का निर्णय लिया। वह जो चाहता है उसे करने दिया जाए’।

कोच में बैठी अन्य महिलाआें ने दिया लड़की का साथ


बता दें, जैसे ही लड़की ने उस शख्स को सबक सिखाने की बात कही कोच में बैठी अन्य महिलाओं को भी हिम्मत मिली और सभी ने उसका साथ दिया। महिलाओं ने रेलवे को घटना की जानकारी दी। घटना का फेसबुक पर लाइव करने वाली लड़की ने कहा कि शख्स सरेआम गंदी हरकत कर रहा था और वह रेलवे पुलिस के कार्यालय के बाहर खड़ा। जब मैंने वीडियो बनाना शुरू किया तब वे हरकत में आए, हालांकि तब तक वह भाग गया। इस मामले में रेलवे पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शख्स ट्रेन पर बैठकर भाग गया। घटना की सूचना बर्दवान जीआरपी को दे दी है, लेकिन अभी तक शख्स का कोई पता नहीं चल पाया है।

पहले भी सामने आ चुके हैं एेसे मामले

बता दें, इससे पहले भी इस तरह के कइर् मामले सामने आ चुके हैं। कोलकाता में बस में एक शख्स को मास्टरबेट करते हुए पकड़ा गया था। इससे पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बुजुर्ग मास्टरबेट करता कैमरे में कैद हुआ था।