हावड़ागामी ट्रेन में सफर कर रही एक महिला ने लगभग 50 साल उम्र के उक्त व्यक्ति के कुकृत्य का वीडियो फेसबुक लाइव किया है। वीडियो में दर्ज समय के अनुसार यह घटना दोपहर लगभग 1:15 बजे की है। वीडियो में वह व्यक्ति महिला डब्बे के सामने खड़े होकर अश£ील इशारे करते तथा कुकृत्य करते दिख रहा है। महिला का कहना है कि पहले उक्त व्यक्ति ने इस तरह की कुछ हरकतें की महिला यात्री उसकी तरफ देखने लगीं। उसके तुंरत बाद वह कुकृत्य करने लगा। कई महिला यात्रियों ने उसकी हरकतों को देखा। चूंकि ट्रेन खुलने ही वाली थी, इसलिए किसी ने विरोध नहीं किया। फिर उसने उसका वीडियो फेसबुक लाइव कर दिया।