अजब गजब

दुनिया की सबसे बूढ़ी मुर्गी जीती है लग्जरी लाइफ, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

World Oldest Hen: पीनट मुर्गी ने इस साल की शुरुआत में 20 साल और 272 दिन की उम्र तक पहुंचने के बाद अपनी तरह के सबसे बुजुर्ग जीवित जानवर बनकर रिकॉर्ड तोड़ दिया। यही कारण है कि मुर्गी का नाम अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Sep 06, 2023
world_oldest_hen_lives_a_luxury_life_name_registered_in_guinness_book.png

मुर्गियां हम सबने देखी हैं। लेकिन क्या आपने दुनिया की सबसे बूढ़ी मुर्गी के बारे में सुना है। दुनिया की सबसे बूढ़ी मुर्गी का नाम 'पीनट' है, जिसने हाल ही में अपना 21वां बर्थडे मनाया है। पीनट ने इस साल की शुरुआत में 20 साल और 272 दिन की उम्र तक पहुंचने के बाद अपनी तरह के सबसे बुजुर्ग जीवित जानवर बनकर रिकॉर्ड तोड़ दिया। यही कारण है कि मुर्गी का नाम अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीनट की ऑनर का नाम मार्सी पार्कर डार्विन है। जिन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि 'एक औसत मुर्गी 5 से 8 साल तक जीवित रहती है, इसलिए यह पीनट के लिए काफी बड़ा एवीचमेंट है।' उन्होनें बताया कि पीनट ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया है। वह बढ़ती उम्र के बावजूद अभी भी काफी अच्छी दिखती है।

मार्सी पार्कर ने यह भी बताया कि पीनट को सुबह ब्लूबेरी योगर्ट नहीं मिलता है, तो वह मुझे उसे देने को लेकर आवाज लगाती है। वह एकदम हेल्दी है। वह लग्जरी लाइफ जीती है, लेकिन शुरू में उसका जीवन ऐसा नहीं था। अंडे सेने से पहले ही उसकी मां मुर्गा ने उसे छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि पीनट मुर्गी अभी भी उसी लिविंग रूम में रहती है, जहां डार्विन के अन्य जानवर जैसे बिल्ली और कुत्ते रहते हैं।

डार्विन ने कहा कि इन लोगों ने पीनट को कई बार बाहर रखने की कोशिश की लेकिन वह बार-बार घर के अंदर आ जाती है। पीनट मुर्गी को डार्विन की गोद में बैठना बहुत पसंद है। यहां तक कि वह उसके साथ टीवी भी देखती है। पीनट रिकॉर्ड में दर्ज सबसे उम्रदराज मुर्गे मफी से केवल 2 साल छोटी है, जिसकी 2011 में मृत्यु के समय वह 23 साल और 152 दिन का था।

Published on:
06 Sept 2023 12:12 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते