अजब गजब

दुनिया की सबसे विशालकाय गुफा, इसमें बना सकते है 40 मंजिला इमारते

इस गुफा में 40 मंजिला इमारत तैयार की जा सकती है। इसका नाम है सोन डोंग जो मध्य वियतनाम के जंगलों में है।

2 min read
worlds largest cave

नई दिल्ली। प्राचीन काल से ही गुफाएं आकर्षण का केंद्र रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि आदिमानव गुफा में ही रहते है। इसके बाद कई ऋषी मुनियों ने तपसा करने के लिए इसका ही इस्तेमाल किया करते थे। आज अनेकों गुफाएं है और आपने भी कई छोटी-बड़ी गुफाएं देखी होगी। इसी कड़ी में आज आपको दुनिया की एक अनोखी गुफा के बारे में बताने जा रहे है। इसको सबसे बड़ी गुफा का दर्जा दिया गया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसमें 5- 10 मंजिला नहीं बल्कि 40 मंजिला इमारत तैयार की जा सकती है। इस गुफा का नाम है सोन डोंग जो मध्य वियतनाम के जंगलों में है।

40 मंजिला कई इमारतें बनाई जा सकती है
एक रिपोर्ट के अनुसार, सोग डोग ने जंगल के बीच छिपी गुफा को खोजा था। भूमिगत भूलभुलैया इस गुफा को आठ साल पहले जनता के लिए खोला गया था। लाखों साल पहने बनी यह गुफा अब लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र है। सन डूंग गुफा को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यह गुफा इतनी बड़ी है कि इसमें न्यूयॉर्क जैसी 40 मंजिला कई गगनचुंबी इमारतें बनाई जा सकती हैं।

9 किलोमीटर लंबी है गुफा
इस गुफा लंबाई करीब 9 किलोमीटर है बताई जा रहा रही है। इसमें लगभग 150 अलग-अलग गुफाएं हैं। यह गुफा बहुत ही डरावनी है क्योंकि इसमें घने जंगल और कई भूमिगत नदियां है। इस गुफा में बड़ी-बड़ी इमारतों के जैसे पहाड़ हैं। मिन्ह नाम का व्यक्ति इस गुफा में लोगों के लिए पर्यटक गाइड का काम करते है। मिन्ह ने बताया कि इस गुफा का अपना इको सिस्टम और मौसम पैटर्न है जो बिल्कुल अलग है। ऐसा कहा जाता है कि इस गुफा में उड़ने वाली लोमड़ियों रहती है।

Published on:
25 Jan 2021 04:48 pm
Also Read
View All