अजब गजब

चीन के गांव में किंग कोबरा से है लोगों की दोस्ती, जहरीले सांपों की करते हैं खेती

Snakes Farming in China : इस गांव का नाम जिसिकियाओ है, यहां सांप का जहर निकालकर बेचा भी जाता है सांपों को बूचड़ खाने में ले जाकर उनके अंगों को भी बेचा जाता है
2 min read
• •
Dec 28, 2019
Snakes Farming in China
Snakes Farming in China

नई दिल्ली। लोग आय के लिए सब्जी, फल या अनाज की खेती करते हैं। मगर चीन के एक गांव (China Village) में जहरीले सांपों की खेती होती है। गांव का नाम जिसिकियाओ है। यहां 30 लाख से ज्यादा जहरीले सांपों (poisonous snakes) की वैरायटी पाई जाती है। करीब एक हजार की आबादी वाले इस गांव में लगभग हर दूसरा शख्स इस काम से जुड़ा हुआ है।

इस गांव के लोगों की दोस्ती किंग कोबरा और वाइपर जैसे खतरनाक सांपों से हैं। सांपों की खेती के लिए यह गांव पूरी दुनिया में फेमस है। इस खेती को स्नेक फार्मिंग (snake farming) के नाम से जाना जाता है। जिसिकियाओ (zisiqiao) बांव में सांपों की अलग-अलग प्रजातियों कि ब्रीडिंग भी कराई जाती है। इस फार्मिंग में किंग कोबरा , अजगर , और जहरीले वाइपर समेत कई जहरीले सांप पाले जाते हैं।

यहां के लोग सांपों के अंग बाज़ार में बेचकर बढ़िया मुनाफा कमाते हैं। चूंकि चीन में सांप की मीट की काफी डिमांड है इसलिए गांव में सांपों की खेती की जाती है। गांव के लोग सांप का जहर बेचकर भी अच्छा पैसा कमाते हैं। गौरतलब है कि यहां सांपों का बूचड़ खाना भी है जहां सांपों को काटकर उनके अंग बेच दिए जाते हैं। वैसे तो गांव वालों के लिए ये जहरीले सांप बेहद आम है। मगर उन्हें'फाइव स्टेप' के। फाइव स्टेप (five step snake) नामक सांप से डर लगता है। मान्यता है कि जब यह सांप किसी को डसता है तो पांच कदम चलते ही उसकी मौत हो जाती है।

Published on:
28 Dec 2019 12:22 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते