महिला स्वास्थ्य

Drinks During Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान ये 4 ड्रिंक्स पीना प्रेगनेंट महिलाओं के लिए होता है फायदेमंद

Drinks During Pregnancy: मां बनना हर एक महिला की जिंदगी का खूबसूरत एहसास होता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

2 min read
Drinks During Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान ये 4 ड्रिंक्स पीना प्रेगनेंट महिलाओं के लिए होता है फायदेमंद
Health benefits of these healthy drinks in pregnancy

Drinks During Pregnancy: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए मां बनाना जिंदगी का खूबसूरत सफर होता है। ऐसे मिलना महीने तक प्रेगनेंट महिलाओं को अपनी और शिशु की सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान महिलाओं को कई समस्याओं का सामना भी पकरना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। लेकिन इस दौरान प्रेगनेंट महिलाओं को लिक्विड डाइट भी सबसे ज्यादा लेनी चाहिए। क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को लिक्विड डाइट लेने की सलाह दी जाती है। लिक्विड लेने से शरीर हमेशा फिट, हेल्दी और हाइड्रेटेड रहेंगी। कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स है जो प्रेगनेंट महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। तो आइए जानते है इन ड्रिंक्स के बारे में

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं पिएं ये ड्रिंक्स

1. दूध
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए दूध पीना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दूध में कैल्शियम, विटामिन बी12 और प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो अजन्मे बच्चे के बेहतर विकास में मदद करता है। साथ ही मां के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: प्रेगनेंसी के दौरान बेझिझक खा सकती है ये 4 फल, सेहत के लिए होता है फायदेमंद

2. छाछ
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए छाछ पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। गर्मियों में छाछ शरीर को ठंडक मिलती है। साथ छाछ प्रेगनेंसी में होने वाले कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

3. फ्रूट जूस
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए फ्रूट जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। प्रेगनेंसी में फ्रूट जूस पीने से मां और शिशु के सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। ऐसे में आप घर पर भी फ्रूट जूस बना सकती है।

4. नारियल पानी
प्रेगनेंट महिलाओं के लिए नारियल पानी पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। नारियल पानी को प्रेगनेंसी की दौरान अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स के भरपूर गुण पाए जाते हैं, जो बच्चे के विकास में मदद करता है। साथ ही कई सारी समस्याओं को दूर करने में मददगार होता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
08 Jun 2022 10:37 am