Women Health: महिलाओं के लिए मां दुनिया का खूबसूरत एहसास होता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को 9 महीने काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। खुद को और बच्चे को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए।
Women Health: मां बनने का एहसास सबसे खास और अलग होता है। प्रेगनेंसी के दौरान 9 महीनों के अंदर महिलाओं में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने सेहत का खासतौर पर ध्यान रखने की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को हेल्दी आहार और ताजे फल का सेवन करना चाहिए। फल मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। फल कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कौन सा फल खाना चाहिए
प्रेगनेंसी के दौरान बेझिझक खाएं ये फल
1. सेब
प्रेगनेंसी के दौरान सेब का सेवन करना महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सेब कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। साथ ही विटामिन ए, ई, और डी के साथ-साथ जिंक भी होता है, जो आपके बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता और ताकत को बढ़ाता है। साथ ही कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़े: जानिए महिलाओं में क्यों होती है 'रेक्टल प्रोलैप्स' बीमारी, जानें इसके लक्षण और कारण
2. केला
प्रेगनेंसी के दौरान केला का सेवन करना महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। केला गर्भवती महिलाओं के लिए सुपरफूड होता है। साथ ही इसमें कैल्शियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो रात में होने वाली पैर की ऐंठन को रोकने में मदद कर सकते हैं। साथ ही कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
3. अनार
प्रेगनेंसी के दौरान अनार का सेवन करना महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अनार में कई एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो भ्रूण को पोषण देने में उपयोगी हैं। साथ ही अनार में फोलेट भी पाया जाता है, जो भ्रूण को सुरक्षित रखने में मदद करता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़े: जानिए रोजाना तुलसी का सेवन करने से मिलते है अनगिनत फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण
4. कीवी
प्रेगनेंसी के दौरान कीवी का सेवन करना महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कीवी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो गर्भवती महिलाओं को सर्दी खांसी से बचाता है। साथ ही ये आयरन को अबजॉर्ब करने में मदद करता है। इसलिए ये खून के थक्के जमने के खतरे को भी कम करता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।