वर्क एंड लाईफ

अपने डर पर जीत हासिल कर बनें एंटरप्रेन्योर

क्या आपको विफलता से डर लगता है? अगर हां तो यह जान लें कि यह डर आपको कभी सफल नहीं होने देगा और न ही आगे बढऩे देगा।

3 min read
Nov 30, 2017
Entrepreneur

क्या आपको विफलता से डर लगता है? अगर हां तो यह जान लें कि यह डर आपको कभी सफल नहीं होने देगा और न ही आगे बढऩे देगा। अगर आप सफल एंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं तो आपको अपने डर पर जीत हासिल करनी होगी और अपने लक्ष्य की ओर बढऩा होगा।

आपने वह विज्ञापन देखा होगा जिसमें कहा गया है कि डर सबको लगता है लेकिन जीतता वही है जो अपने डर का सामना करता है। ऐसा ही कुछ बिजनेस में भी होता है। ब्यूरो ऑफ लेबर स्टेटिस्टिक्स के अनुसार करीब 50 प्रतिशत छोटे बिजनेस पहले चार वर्षों में ही विफल हो जाते हैं क्योंकि लोग डरे हुए होते हैं या चुनौतियों से डर जाते हैं। हो सकता है कि एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर आपको लगे कि सारी जिम्मेदीर आप पर है और आप डरकर पीछे हट जाएं। हालांकि, सफल एंटरप्रेन्योर्स वही होते हैं तो डर से कभी नहीं डरते बल्कि अपने डर को हराते हुए हमेशा आगे बढ़ते हैं। जानिए कि एक सफल एंटरप्रेन्योर बनने के लिए आपको अपने किस डर से जीतना होता है -

ये भी पढ़ें

मोटिवेशन : गलत फैसलों का दोष न दें खुद को

विफलता का डर

इस दुनिया में सिर्फ एक चीज है जो आपको अपने सपनों को पूरे करने में और सफल होने से रोक सकती है और वह है विफलता का डर। ऐसा कोई शख्स नहीं है जो विफल होना चाहे लेकिन बिजनेस में ऐसा कई बार होता है जब आप विफल होते हैं और आपको उस विफलता को स्वीकार करना पड़ता है। सभी एंटरप्रेन्योर्स के साथ ऐसा होता है लेकिन सफल वही होता है जो अपनी विफलता में कुछ अर्थ खोज लेता है और उससे कुछ सीख लेता है। अगर आप एक सफल एंटरप्रेन्योर बनना चाहते हैं तो आपको विफलता के बजाय सफलता पर ध्यान लगाना चाहिए। इसके बाद ही आप अपने विफलता के डर पर जीत हासिल कर सकेंगे।

फोकस की कमी का डर

जब आप अपना खुद का बिजनेस करते हैं तो आपको किसी और के प्रति नहीं बल्कि खुद के प्रति जवाबदेह होना पड़ता है। हो सकता है कि दूसरे लोग आप पर निर्भर करते हों और आपको उन्हें ट्रैक पर रखना होता हो। ऐसे में आपका फोकस पूरी तरह से अपने लक्ष्य और जो काम आपके हाथ में है, उस पर होना चाहिए। एक एंटरप्रेन्योर होने के नाते अगर आप अपनो फोकस खो देंगे और खुद को अनुशासन में नहीं रखेंगे तो आप अपने लक्ष्य से दूर होते जाएंगे। हो सकता है कि आपको यह डर हो कि पता नहीं आप भविष्य में भी इतने ही फोकस्ड रह पाएंगे या नहीं लेकिन सफल होने के लिए आपको अपने इस डर को दूर करना ही होगा और खुद पर विश्वास बनाए रखना होगा।

रिस्क का डर

बहुत से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें रिस्क लेने में डर लगता है और इसलिए वह पूरी जिंदगी एक तय पैटर्न पर ही चलते रहते हैं। वह कुछ नया करने की कोशिश तक नहीं करते। अगर आप भी ऐसे हैं तो जान लें कि आप कभी एक सफल एंटरप्रेन्योर नहीं बन सकते। सफलता हासिल करने के लिए आपको अपने इस डर को दूर करना होगा और रिस्क लेनी होगी। याद रखें कि रिस्क लिए बिना आप कभी बिजनेस में सफल नहीं हो सकते।

खोने का डर

एंटरप्रेन्योर्स अपने आइडियाज पर निर्भर होते हैं। उनकी रचनात्मकता और विजन ही उनके बिजनेस की नींव रखता है। इनके बिना एक एंटरप्रेन्योर कभी आगे नहीं बढ़ सकता। ऐसे में यह डर लाजिमी है कि कहीं वक्त के साथ आपकी रचनात्मकता खो न जाए। अपने इस डर को दूर करने के लिए आपको खुद को क्रिएटिव एक्टिविटीज में लगाना चाहिए और खुद को क्रिएटिव बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।

आर्थिक तंगी का डर

एक एंटरप्रेन्योर के तौर पर आप किसी नियमित सैलरी या जॉब पर निर्भर नहीं होते। साथ ही आपने बिजनेस में अपनी बचत के पैसे भी लगा दिए होते हैं। ऐसे में कई बार आर्थिक तंगी का डर आपको सता सकता है। हालांकि, अगर आप वाकई अपने आइडिया पर विश्वास करते हैं तो आपको पैसे के बजाए अपने विजन का पीछा करना चाहिए। आप देखेंगे कि इस तरह से आपको बिजनेस के दौरान पैसे की कमी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें

मोटिवेशन : फैसला लेते समय सुनें मन की आवाज
Also Read
View All