वर्क एंड लाईफ

मोटिवेशन : याद रखें आपको इतिहास रटना नहीं है, रचना है

इस दुनिया में दो तरह के लोग हैं। एक वे जो पूरी जिंदगी इतिहास रटते हैं और दूसरे वे जो पूरी जिंदगी इतिहास रचने में बिताते हैं।

3 min read
Dec 04, 2017
be a winner

इस दुनिया में दो तरह के लोग हैं। एक वे जो पूरी जिंदगी इतिहास रटते हैं और दूसरे वे जो पूरी जिंदगी इतिहास रचने में बिताते हैं।

ऐसी क्या चीज होती है जो लोगों को इतिहास बनाने पर मजबूर कर देती है? कौनसी ऐसी शक्ति होती है जो उनको दूसरों से अलग खड़ा कर देती है। केवल जिद्दी इंसान ही इतिहास रच सकता है। इंसान को अपनी जिद को बनाए रखना चाहिए, क्योंकि इतिहास रचियताओं को कभी न कभी गुस्सा आया था जो उनकी जिद में बदल गया, उनका संकल्प बन गया। अगर हम यह सोच अपना लें कि मुझे कुछ खास चाहिए ही चाहिए तो उस चीज को पाने के लिए आप आधी जंग तो पहले ही जीत जाते हैं। उदाहरण के तौर पर सचिन तेंदुलकर का कॅरियर उनकी कोहनी की चोट के बाद खात्मे की कगार पर था पर उन्होंने जिद पकड़ ली कि उनको ऐसे रिटायर नहीं होना है। उस जिद का परिणाम सामने है। आज उनके नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों का रिकॉर्ड है। आप जिद से सपने पूरे कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

बॉस बनकर भी मिल सकती है सफलता

सफलता ही सर्वश्रेष्ठ प्रतिशोध है

एक बार रतन टाटा अपनी पैसेंजर व्हीकल डिवीजन जो कि नुकसान में चल रही थी, उसे बेचने के लिए फोर्ड कंपनी के संचालक बिल फोर्ड के पास गए तो बिल ने उनका काफी अपमान किया। बिल ने कहा कि मैंने यह खरीदी तो तुम पर अहसान करूंगा और अगर तुम्हें धंधा करना आता ही नहीं है तो बिजनेस शुरू ही क्यों किया। यह बात रतन टाटा को चुभ गई और उन्होंने जिद पकड़ ली कि मैं पैसेंजर व्हीकल को फायदे में लेकर ही आऊंगा और वे मेहनत करने लगे। इसी दौरान बिल फोर्ड की कंपनी नुकसान में आने लगी और उनकी ब्रांड जैगुआर कार को बिल फोर्ड को रतन टाटा ने खरीदने का प्रस्ताव भेजा और उनकी बिजनेस डील के बाद फोर्ड कहकर गए कि यह ब्रांड खरीदकरआप हम पर अहसान कर रहे हैं। सच है कि सफलता ही सर्वश्रेष्ठ प्रतिशोध है।

आजादी ही मोटिवेशन है

एंटरप्रेन्योर्स को क्या चीज मोटिवेट करती है? कई लोग सोचेंगे कि पैसा मोटिवेट करता है। पर यदि आप गौर से देखें तो पाएंगे कि पैसा तो सिर्फ मेहनत का आउटकम होता है। अगर लगन से मेहनत करें तो पैसा तो अपने आप ही आएगा। आजादी से काम करना, अपने विचारों पर काम करना, अपने तरीके से चीजों को करना। ये ही सपना होता है एक एंटरप्रेन्योर का। अगर इतिहास रचना है तो जिद्दी होना ही पड़ेगा।

क्रिएटिव सोच से आगे जाएं

सफलता के रास्ते पर काफी सारी रुकावटें आएंगी और उनको सिर्फ क्रिएटिव थिंकिंग के जरिए ही सुलझाया जा सके, ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलेगा। आपने कई बार देखा होगा कि जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए कुछ लोग कोई नायाब तरीका नहीं चुनते, बल्कि अपनी प्रतिभा का उपयोग करते हुए अथक मेहनत करके कामयाबी हासिल करते हैं। आप भी ऐसा कर सकते हैं।

रच सकते हैं इतिहास

इंसान को अपनी जिद को पहचानना पड़ेगा, क्योंकि इतिहास रचने वाले प्रतिशत के हिसाब से नहीं मिलेंगे उनकी तो गिनती की जा सकती है। कुछ लोग बिल गेट्स के लिए कहते हैं कि वह तो ड्रॉपआउट था पर उनके जानने वालों से पूछें तो पता चलता है कि उनसे ज्यादा पढऩे वाला आदमी कोई हो ही नहीं सकता। आज भी वह रोज 500 पेज पढ़ते हैं। सत्य नडेला की बात करें तो वे तो लैब में ही सो जाते थे जिससे कि वह समय बचाकर ज्यादा से ज्यादा सीख सकें। हर इंसान को जीवन में क्लैरिटी और ऊर्जा से भरपूर रहना पड़ेगा। ये मानक सत्य नडेला के हैं। जब वे किसी से इंटरव्यू पर मिलते हैं तो इन बातों पर गौर जरूर करते हैं। आपका लक्ष्य साफ है तो उसकी तरफ पूरी ताकत से काम करने से ही आप इतिहास रचने के करीब पहुंच सकते हैं।

ये भी पढ़ें

घातक दुष्प्रभावों से ध्यान हटाने की कोशिश
Also Read
View All